Tokyo Paralympics @ भारत को 3 मेडल: भारत को टोक्यो पैरालिंपिक में  टेबल टेनिस, हाईजंप और डिस्कस थ्रो में मिला पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

देश के लिए टोक्यो पैरालिंपिक में खेल रहे खिलाड़ियों का पदक जितने का सिलसिला शुरू हो गया। गुजरात की भाविना बेन पटेल के पदक जितने के बाद 2 ओर मेडल भारत को मिल गए। भारत को 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल ​अब तक मिला है। गुजरात के भाविनाबेन पटेल ने विमेंस टेबल टेनिस की क्लास-4 कैटेगरी में सिल्वर पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया

नई दिल्ली। 
देश के लिए टोक्यो पैरालिंपिक में खेल रहे खिलाड़ियों का पदक जितने का सिलसिला शुरू हो गया। गुजरात की भाविना बेन पटेल के पदक जितने के बाद 2 ओर मेडल भारत को मिल गए। भारत को 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल ​अब तक मिला है। गुजरात के भाविनाबेन पटेल ने विमेंस टेबल टेनिस की क्लास-4 कैटेगरी में सिल्वर पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था। इसके बाद मेंस T47 हाई जंप में निषाद कुमार ने 2.06 मीटर की जंप के साथ एक और सिल्वर मेडल भारत को दिलाया। इसके साथ ही डिस्कस थ्रो में विनोद कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
हाई जंप में अमेरिका के रॉड्रिक टाउनसेंड ने 2.15 मीटर की जंप के साथ गोल्ड मेडल जीता है। जबकि निषाद कुमार ने एशियन रिकॉर्ड बनाया है। वहीं इसी इवेंट में भारत के एक अन्य खिलाड़ी रामपाल पांचवें नंबर पर आए है। आप को बता दें कि टी 47 कैटेगरी में ऐसे खिलाड़ी भाग लेते है जिनका एक हाथ कोहनी से नीचे कटा हुआ हो। देश को सिल्वर मेडल दिलाने वाले निषाद कुमार हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के रहने वाले है। निषाद ने बेंगलुरु के कोचिंग कैंप में महीनों तक कड़ी मेहनत कर आज इस पदक पर कब्जा जमाया है।


विनोद का परिणाम रखा होल्ड
देश के एक विनोद कुमार ने मेंस F52 डिस्कस थ्रो कैटेगरी में  19.91 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ तीसरे स्थान हासिल किया है। इस लिहाज से उन्हें ब्रॉन्ज का दावेदार बताया जा रहा है, लेकिन उनके रिजल्ट को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। उनके क्लासिफिकेशन कैटेगरी की जांच की जा रही है। विनोद ने 17.46 मीटर, 18.32 मीटर, 17.80 मीटर, 19.12 मीटर, 19.91 मीटर और 19.81 मीटर का डिस्कस थ्रो अटैम्प्ट किया। उनका बेस्ट अटैम्प्ट पांचवें ट्राई में आया।

देश के खिलाड़ियों को पीएम ने दी बधाई 
पैरालिंपिक गेम्स में पदक जितने वाले खिलाड़ियों को पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी। मोदी ने निषाद कुमार को सिल्वर जीतने और विनोद कुमार को ब्रॉन्ज जीतने की बधाई दी। पीएम ने लिखा कि  टोक्यो से खुशखबरी आई है। निषाद की जीत से काफी खुश हूं। वे शानदार एथलीट हैं और उनके पास बेहतरीन हुनर है। निषाद को बधाई। पीएम मोदी ने लिखा कि विनोद को उनके बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए बधाई। ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए बहुत बधाई। उनकी मेहनत और दृढ़ निश्चय ने उन्हें मेडल जिताया है। पीएम मोदी ने इससे पहले देश को टोक्यो पैरालिंपिक का पहला मेडल दिलाने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल को भी फोन कर बधाई दी थी।