आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन: इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल ने गेंदबाजों पर जताय विश्वास, आरआर ने 29 करोड़ तो गेंदबाजों पर लगाए

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का मेगा ऑक्शन आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरू में शुरू हुआ। 10 फ्रेंचाइजियों ने शाम तक 47 खिलाड़ियों को खरीद लिया।

नई दिल्ली, एजेंसी। 
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का मेगा ऑक्शन आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरू में शुरू हुआ। 10 फ्रेंचाइजियों ने शाम तक 47 खिलाड़ियों को खरीद लिया। 
आज सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन रहे, इन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई इंडियन ने खरीदा है। वहीं आज चौंकाने वाले नामों में राहुल त्रिपाठी अैर रेयान पराग का नाम रहा।


अनकैप्ड राहुल त्रिपाठी को हैदराबाद ने 8.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। जबकि राहुल का बेस प्राइस 40 लाख ही था। 
वहीं रेयान पराग 20 लाख के बेस पाइस होने के बावजूद 3.80 लाख रुपए में खरीदे गए। 
अब अगर बात राजस्थान रॉयल्स की करें तो आईपीएल के पहले सीजन को जीतने वाली यह टीम पिछले कुछ सीजन में कुछ खास नहीं कर पाई।


आरआर टीम पिछले सीजन में अच्छे खिलाड़ी होने के बावजूद सातवें नंबर पर थी। ऐसे में इस बार फिर से मैनेजमेंट ने टीम को बेहतर करने के लिए कई बदलाव किए। 
45.75 करोड़ में टीम के मैनेजमेंट ने 29 करोड़ तो केवल चार गेंदबाजों को खरीदने में ही खर्च कर दिए। 
इनके ​अलावा छह बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा गया है। इनमें ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, शिमरोन हेटमायर, आर अश्विन के साथ देवदत्त ​पडि्डकल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। 
राजस्थान रॉयल्स ने 2 करोड़ के बेस प्राइस से युजवेंद्र चहल को 6.50 करोड़ में खरीदा। इसके लिए मुंबई, दिल्ली और राजस्थान ने बोली लगाई थी।
 चहल पिछले सीजन में आरसीबी के लिए खेलते थे। रॉयल्स ने  1 करोड़ बेस प्राइस वाले प्रसिद्ध कृष्णा को 10 करोड़ में खरीदा। 
वहीं वेस्ट  इंडीज के शिमरोन हेट मायर को दिल्ली व राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाते हुए 1.50 करोड़ बेस से 8.50 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा। 
राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन, जायसवाल और जोस बटलर को रिटेन किया है। टीम ने सैमसन को 14 करोड़, बटलर को 10 करोड़, जायसवाल को 4 करोड़ में रिटेन किया। 
मैनेजमेंट संजू सैमसन को कप्तान बना सकती है। सैमसन ने 2013 से 2015 तथा 2018 से अब तक आरआर टीम में शामिल रहे। 
अब तक छह खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स की कमान संभाल चुके है। इनमें संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे, शेन वॉटसन, राहुल द्रविड और शेन वॉर्न शामिल है।