Indonesia महिला को सरेआम मारे कोड़े: Indonesia में कोर्ट ने महिला को सरेआम 100 कोड़े मारने की सुनाई सजा, जबकि उसके सहयोगी पुरुष को 15 कोड़े

इंडोनेशिया के एच राज्य में एक शादीशुदा महिला को कोर्ट ने 100 कोड़े की सजा दी। वहीं महिला के सहयोगी पुरुष मित्र को इसी कोर्ट ने 15 कोड़े की सजा सुनाई। तालिबानी सजा का सामना करने वाली महिला शादीशुदा होने के बावजूद गैर पुरुष से संबंध बनाए थे।

नई दिल्ली, एजेंसी। 
इंडोनेशिया के एच राज्य में एक शादीशुदा महिला को कोर्ट ने 100 कोड़े की सजा दी। वहीं महिला के सहयोगी पुरुष मित्र को इसी कोर्ट ने 15 कोड़े की सजा सुनाई। 
तालिबानी सजा का सामना करने वाली महिला शादीशुदा होने के बावजूद गैर पुरुष से संबंध बनाए थे। इसके चलते उसे सरेआम कोड़े मारने की सजा दी गई। महिला ने जुर्म कबूल कर लिया, इसके चलते यह सजा दी गई। 
जबकि उसके पुरुष मित्र शादीशुदा था, लेकिन उसने सजा स्वीकार नहीं की। पुरुष को सिर्फ 15 कोड़े मारे गए। महिला को सरेआम 100 कोड़े मारे जा रहे थे, लेकिन दर्द के चलते वह सहन नहीं कर पाई और कुछ देर के लिए इस हैवानियत को रोक दिया गया।
 इस घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।


जानकारी के मुताबिक इंडोनेशिया के ऐच राज्य में कट्टरपंथी हावी है। इसके चलते यहां शरिया कानून लागू है। 
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक कोर्ट में एक शादीशुदा महिला और गैर पुरुष को अवैध संबंधों के आरोप में सजा सुनाई गई है। 
इनके संबंधों की जांच की गई तो महिला ने जुर्म कबूल कर लिया,लेकिन पुरुष ने आरोपों को गलत बताया। इसके बाद कोर्ट ने तालिबानी सजा के मुताबिक इस महिला को 100 तो पुरुष को 15 कोड़े मारने की सजा दी।
 पुरुष इस इलाके का रसूखदार व्यक्ति है और ट्रायल में उसने सारे आरोप नकार दिए थे। यह मामला 2018 से कोर्ट में चल रहा है, यहां स्थानीय लोगों ने दोनों को आपत्ति जनक हालात में पकड़ा था।
 इसके बाद से यह केस चल रहा था। पहले निचली अदालत में पुरुष को 30 कोडे मारने की सजा दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 15 कोड़े की सजा दी।