India कोविड—19 वैक्सीनेशन अभियान: Covid-19 vaccination भारत में 140 करोड़ के पार, पिछले 24 घंटे में 57 लाख लोगों को लगा टीका

भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस साल जनवरी में शुरू हुआ कोरोना वैक्सीनेशन अभियान 140 करोड़ के पार पहुंच गया। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक भारत का कोविड-19 टीकाकरण आज सुबह 7 बजे तक 140.31 करोड़ (1,40,31,63,063) से अधिक हो गया है। 

नई दिल्ली, एजेंसी। 
भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस साल जनवरी में शुरू हुआ कोरोना वैक्सीनेशन अभियान 140 करोड़ के पार पहुंच गया। 
केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक भारत का कोविड-19 टीकाकरण आज सुबह 7 बजे तक 140.31 करोड़ (1,40,31,63,063) से अधिक हो गया है। 
स्वास्थ्य विभाग ने यह उपलब्धि 1,48,79,511 सत्रों के माध्यम से हासिल की है। जबकि पिछले 24 घंटों में 57,44,652 वैक्सीन की खुराक दी गई। 
वहीं दूसरी ओर पिछले 24 घंटों में 7,051 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 3,42,15,977 हो गई है। 
इसके परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर 98.40 प्रतिशत तक पहुंच गई है। 
यह रिकवरी दर मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। 
इधर देशभर में पिछले 24 घंटे में 6,650 नए मामले कोरोना संक्रमण के दर्ज किए गए। 
देशभर में वर्तमान में सक्रिय मामले 77,516 पर है। देश में सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 0.22 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। 
राज्य सरकारों ने देश भर में जांच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,65,887 जांच की गईं। 
देश में अब तक कुल 66.98 करोड़ (66,98,09,816) जाँच की हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक देशभर में 18-44 वर्ष आयु समूह के 49,12,44,875 लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है,जबकि दूसरी खुराक 30,81,35,252 लोगों को दी गई।  
इसके बाद 45-59 वर्ष आयु समूह में पहली खुराक 19,25,99,720 तो दूसरी खुराक 14,39,91,660 लोगों को दी गई। 
60 वर्ष से अधिक के लोगों को पहली खुराक 12,03,05,713 को तो दूसरी खुराक 9,16,30,819 लोगों को दी गई। 
इस तरह कुल 1,40,31,63,063 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।