विदेशों से भारत को मदद: कोरोना महामारी के इस दौर में यहां हो रही राजनीति, विदेशों से मिल रही मदद

राज्य सरकारें केंद्र पर मदद नहीं करने, ऑक्सीजन आपूर्ति पर्याप्त नहीं देने जैसे आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है, वहीं दूसरी ओर विदेशों से भारत को मदद मिल रही है। 

नई दिल्ली (New Delhi)।
भारत (India) में कोरोना (Corona) महामारी विकराल रूप ले रही है। हालात यह है कि कोरोना की दूसरी लहर (Second wave of corona) से संक्रमण तेजी से फैल रहा है और लोगों की मौत हो रही है। ऐसे में जहां एक ओर राज्य सरकारें केंद्र पर मदद नहीं करने, ऑक्सीजन आपूर्ति पर्याप्त नहीं देने जैसे आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है, वहीं दूसरी ओर विदेशों से भारत को मदद (Help to india from abroad) मिल रही है।  जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले तक दुनिया को कोरोना वैक्सीन भेज रहा भारत इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर से घिरा हुआ है। तेजी से बढ़ते संक्रमण और मौतों के बीच लोगों में घबराहट फैली हुई है। ऐसे में दुनिया के कई देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत के विदेश सचिव (Foreign Secretary)  हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) के अनुसार फिलहाल 40 से अधिक देशों से भारत को सहायता मिल रही है। इनमें अमेरिका (America), ब्रिटेन (UK) जैसे सिर्फ विकसित देश ही नहीं बल्कि मॉरीशस(Mauritius), बांग्लादेश और भूटान जैसे पड़ोसी भी मदद भेज रहे हैं। भारत को खाड़ी के देश यूएई, बहरीन, कतर, सऊदी अरब से भी जमकर मेडिकल सहायता मिल रही है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और भौगोलिक रूप से दूर गुयाना जैसे देशों से सहायता आ रही है।

अधिक खबरों के लिए https://firstbharat.in/   पर क्लिक करें


अमेरिका ने यह दिया भारत को 
अमेरिका भी भारत की मदद कर रहा है। अमेरिका ने करीबन 16 लाख एन 95 मास्क, 10 लाख टेस्ट किट, 2.5 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन, 500 से अधिक ऑक्सीजन कंसंटे्रटर, करीबन 500 ऑक्सीजन सिलेंडर, 200 से अधिक पल्स ऑक्सीमीटर, 400 से अधिक ऑक्सीमीटर दे दिए। वहीं करीबन 900 से अधिक ऑक्सीजन संसंटे्रटर आने बाकी है। 
भूटान तक ने भी की मदद
भारत के पड़ौसी देश भूटान ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए है। भूटान ने असम को  40 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन भेजी है। वहीं जापान ने 300 ऑक्सीजन कंसंटे्रटर और इतने ही वेंटिलेटर भेज है। इधर इजराइल ने 1300 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 400 वेंटिलेटर भारत को मुहैया कराए है।