Muharram 2022: यहां ताजिया जुलूस दौड़ा करंट, 2 लोगों की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

Muharram 2022: देशभर में आज मुहर्रम के अवसर पर ताजियों का जुलूस निकाला जा रहा है। इसी बीच गुजरात में मुहर्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राज्य के जामनगर में मुहर्रम की पूर्व संध्या पर शहर में निकाले जा रहे ताजिया जुलूस के दौरान करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई

जामनगर | Muharram 2022: देशभर में आज मुहर्रम के अवसर पर ताजियों का जुलूस निकाला जा रहा है। इसी बीच गुजरात में मुहर्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राज्य के जामनगर में मुहर्रम की पूर्व संध्या पर शहर में निकाले जा रहे ताजिया जुलूस के दौरान करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। 

बिजली के तारों को छू गया ताजिया
मंगलवार को पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, जामनगर में जब ताजिया जुलूस धारानगर मोहल्ले से गुजर रहा था तो ताजिया की ऊंचाई काफी ज्यादा होने से ताजिया बिजली के तारों को छू गया, जिसकी चपेट में 12 लोग आ गए।

ये भी पढ़ें:-  Khatu Shyam Ji News: प्रशासन का बड़ा एक्शन, अब 24 घंटे खुले रहेंगे श्यामबाबा मंदिर के पट! मार्गों से हटवाए अतिक्रमण

मच गई अफरा-तफरी

ताजिया के बिजली के तारों को छूते ही उसमें से चिंगारी फूट पड़ी और ताजिया के संपर्क में आए लोगों को बिजली का करंट लग गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। हादसा होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकि, घायलों का इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र कैबिनेट का हुआ विस्तार, 18 विधायकों को मिला मंत्री पद, इन्होंने ली शपथ