रोहित ने कायम किए नये रिकॉर्ड: हॉन्गकॉन्ग को 40 रनों से हरा कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली को दी मात

एशिया कप 2022 के घमासान के बीच टीम इंडिया ने हॉन्गकॉन्ग को 40 रनों से मात देकर इवेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। इससे पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी मात दी थी। टीम की जीत के साथ ही  भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली को पछाड़ते हुए एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

नई दिल्ली | एशिया कप 2022 के घमासान के बीच टीम इंडिया ने हॉन्गकॉन्ग को 40 रनों से मात देकर इवेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। इससे पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी मात दी थी। टीम की जीत के साथ ही  भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली को पछाड़ते हुए एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा टी20 प्रारूप में भारत के दूसरे सबसे सफल सफल कप्तान बन गए हैं। 

विराट को पछाड़ आगे निकले रोहित
टी20 इंटरनेशनल मैचों में रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान 37 मुकाबलों में ये 31वीं जीत दर्ज की है। जबकि, इस मामले में विराट कोहली काफी पीछे हैं। उन्होंने 50 टी20 मैचों में कप्तानी करते हुए 30 मैचों में जीत दर्ज की थी। लेकिन एमएस धोनी इन दोनों पर ही भरी पड़े हैं। धोनी ने 72 टी20 मैचों में कप्तानी करते हुए टीम इंडिया को 41 मुकाबलों में जीत दिलाई थी। ऐसे में धोनी ही टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल कप्तान हैं।

ये भी पढ़ें:- सस्ता मिलेगा गैस सिलेंडर: आज से देश में बदल गए कई नियम, कुछ में राहत तो कुछ से कटेगी आम लोगों की जेब

यहां पर धोनी पर भी भारी पड़े रोहित
रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान एशिया कप में लगातार 7वीं जीत दर्ज की है। जिसके बाद ऐसा करने वाले वे पहले कप्तान भी बन गए हैं। इस मामले में एमएस धोनी और मोईन खान संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं, इन दोनों ने ही एशिया कप में लगातार 6 जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें:-  बन गई नीतीश से सहमति: तेलंगाना से बिहार आकर गरजे सीएम चंद्रशेखर राव, कहा- मोदी सरकार को हटाना है...

टी20 में 3500 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने रोहित
आपको बता दें कि, रोहित शर्मा की एक और उपलब्धि सामने आई है। रोहित एक और शानदार रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए टी20 इंटरनेशनल में 3500 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। रोहित शर्मा के नाम अब 134 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 3520 रन हो गए है।