सिरोही शिवगंज विधानसभा: सिरोही भाजपा में बगावत, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

सिरोही भाजपा में बगावत के चेहरे सामने आने लगे है। स्थानीय मुद्दे पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित ने प्रेस कांफ्रेंस कर निर्दलीय चुनाव लडने की घोषणा की है, जिससे भाजपा खेमे में खलबली मची है।

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

SIROHI। सिरोही भाजपा में बगावत के चेहरे सामने आने लगे है। स्थानीय मुद्दे पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित ने प्रेस कांफ्रेंस कर निर्दलीय चुनाव लडने की घोषणा की है, जिससे भाजपा खेमे में खलबली मची है।

सिरोही भाजपा में बगावत के चेहरे धीरे धीरे खुलकर सामने आने लगे है। भाजपा के युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित ने स्थानीय मुद्दे पर निर्दलीय चुनाव लडने का फैसला किया है।

पुरोहित लंबे समय से सिरोही में स्थानीय व्यक्ति को टिकट देने की वकालत करते रहे हैं।  इससे पूर्व भी वह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अपना आक्रोश व्यक्त कर चुके है।

हेमंत पुरोहित द्वारा की गई प्रेस कांफ्रेंस में सुरेश सगरवंशी और अशोक पुरोहित जैसे युवा नेता भी मौजूद दिखे, जिससे यह संभावना भी प्रबल हो गई है कि स्थानीय मुद्दे पर बगावत करने वाले पर्दे के पीछे भी भाजपा के और लोग भी हो सकते हैं।

इससे पूर्व एक पत्रकार ने सोशल मीडिया के एक ग्रुप में अधिवक्ता अशोक पुरोहित के निर्दलीय चुनाव लडने की संभावना जताई थी।

सुरेश सगरवंशी लंबे समय से राजनीति में है तथा भाजपा से नगर परिषद पार्षद भी है। अधिवक्ता अशोक पुरोहित भी भाजपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ चुके है, लेकिन कांग्रेस के अकलेश मोदी से चुनाव हार गए थे।

भाजपा के युवा चेहरे सुरेश सगरवंशी, अशोक पुरोहित के प्रेस कान्फ्रेस में साथ रहने से यह संभावना साफ हो गई है कि भाजपा प्रत्याशी ओटाराम देवासी केलिए खेल आसान होने वाला नहीं है। 

ज्ञात हो भाजपा से बगावत करके निर्दलीय चुनाव लडने का ऐलान कर चुके हेमंत पुरोहित का कहना है कि भाजपा ने सिरोही को नाथी का बाड़ा बना दिया। 

पुरोहित का आरोप है कि यहां का जिलाध्यक्ष उदयपुर जिले के व्यक्ति को बना दिया, भाजपा ने किसान मोर्चा की कमान जालोर जिले के व्यक्ति को सौंप दी है, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हरियाणा से आईं और विधायक के लिए प्रत्याशी भी पाली जिले से आयातित किया गया है, हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। 

अब हम स्थानीय के मुद्दे पर विधायक का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ेंगे। हेमंत पुरोहित के चुनाव लडने की घोषणा से भाजपा में खलबली तो है ही, सिरोही की सीट हॉट बन चुकी है।