68th National Film Award 2022: 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, छाए रहे अजय देवगन और उनकी ‘तान्हाजी’

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2022 के लिए 10 सदस्यीय जूरी का नेतृत्व विपुल शाह ने किया।

मुंबई | दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2022 के लिए 10 सदस्यीय जूरी का नेतृत्व विपुल शाह ने किया। ये पुरस्कार साल 2020 के लिए दिए जा रहे हैं जिन्हें पांच श्रेणियों में बांटा गया हैं। इस साल फीचर फिल्म श्रेणी में 305 फिल्मों को नामांकन मिला है। आपको बता दें कि, कोरोना के चलते पिछले दो सालों से कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ था।

छाए रहे अजय देवगन और उनकी ‘तान्हाजी’
2020 में बॉक्स ऑफिस पर छाई रहने वाली अजय देवगन की फिल्म ‘तान्हाजी’ को ‘बेस्ट फिल्म’ का अवॉर्ड मिला। साथ ही अजय देवगन इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर चुने गए हैं। फिल्म ‘सूरारई पोत्रू’ के लिए एक्टर सूर्या को भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- CBSE 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा, ऐसे करें डाउनलोड

ये भी हुए राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित

- बेस्ट एक्टर: अजय देवगन और सूर्या 
- बेस्ट एक्ट्रेस: अपर्णा बालमुरली (सोरारई पोत्रू) 
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: बीजू मेनन (अय्यप्पनम कोशियुम) 
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (शिवरंजिनियम इनुम सिला पेंगलम)
- बेस्ट हिन्दी फिल्म: तुलसीदास जूनियर (आशुतोष गोवारिकर) 
- बेस्ट पापुलर फिल्म: ताण्हाजीः द अनसंग वॉरियर 
- बेस्ट फीचर फिल्म: सोरारई पोत्रू (तमिल) 
- बेस्ट फिल्म ऑन फैमिली वैल्यूज: अभिजीत दलवी 
- बेस्ट डायरेक्टर: केआर सचिदानंदन (मलयालम फिल्म एके अय्यप्पनम कोशियुम) 
- बेस्ट गीतकार: मनोज मुन्तशिर (सायना) 
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: विशाल भारद्वाज (1232 किलोमीटर के लिए) 
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गीत): थमन एस (अला वैकुंठपुरमुलु) 
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक): जीवी प्रकाश (सोरारई पोत्रू) 

ये भी पढ़ें:- World Athletics Championships 2022: ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा की फाइनल में एंट्री, पहले ही अटेम्प्ट में सबको कर दिया फेल