जालोर देवदा से नारणावास सड़क निर्माण: नारणावास सरपंच जशोदा कंवर की मुहिम रंग लाई, प्रशासन गांवों के संग शिविर में सरपंच ने तैयार किया प्रस्ताव, आहोर विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, अब बनेगी सड़क

जिले के देवदा से नारणावास तक ग्रेवल मार्ग पर नया डामर सड़क बनाने की राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट योजना में घोषणा की हैं। घोषणा करने पर नारणावास सरपंच जशोदा कंवर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया।

जालोर।
जिले के देवदा से नारणावास तक ग्रेवल मार्ग पर नया डामर सड़क बनाने की राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट योजना में घोषणा की हैं।
घोषणा करने पर नारणावास सरपंच जशोदा कंवर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया।
करीबन 2 करोड़ 40 लाख की राशि से आने वाले समय में नया सड़क मार्ग बनेगा, इससे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का सफर सुगम होगा।


नारणावास से देवदा तक सड़क मार्ग बनाने के लिए नारणावास सरपंच जशोदा कंवर ने प्रशासन गांवों के संग शिविर के दौरान नारणावास पंचायत से प्रस्ताव बना कर एवं पत्र भेज कर  राज्य सरकार व आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित से सड़क बनाने की मांग की थी। 
इस पर आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर  देवदा से नारणावास तक नया सड़क मार्ग बनाने की मांग की थी।
मुख्यमंत्री द्वारा बजट योजना में देवदा से नारणावास तक सड़क मार्ग बनाने की घोषणा करने पर नारणावास सरपंच जशोदा कंवर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित का आभार जताया हैं। 
सरपंच जशोदा कंवर ने बताया कि देवदा से नारणावास तक नया मार्ग बनने से जालोर जिला मुख्यालय से ग्रामीण अंचलों से होकर सिरोही तक सीधा जुड़ाव होगा, जिससे ग्रामीणों को कम दूरी तय करनी पड़ेगी एवं उनका सफर भी सुगम होगा।
 आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि देवदा से नारणावास तक कच्चा ग्रेवल जर्जर रास्ता होने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशान होना पड़ता था। 
इस समस्या को देखते हुए उन्होंने इस देवदा से नारणावास तक  नया सड़क मार्ग बनाने की मांग पत्र भेज कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लोगों की परेशान बताई थी।


इस पर मुख्यमंत्री ने बजट में देवदा से नारणावास तक नया सड़क मार्ग बनाने की घोषणा की हैं। आने वाले समय मे मार्ग बनने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। 
महंत महेंद्र भारती , नारणावास के रूप सिंह राठौड़ , भंवर कंवर देवदा नाणावास पूर्व सरपंच मनोहर कंवर , आनंद सिंह  , महावीर सिंह देवदा ने खुशी जाहिर की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित का आभार जताया।
 
2 करोड़ 40 लाख की लागत से बनेगा सड़क मार्ग 
सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनिल माथुर ने बताया कि देवदा से नारणावास तक बनने वाला नया सड़क  मार्ग करीबन 2 करोड़ 40 लाख की लागत से नया सड़क बनेगा।
मार्ग बनने से ग्रामीण अंचलों के लोगों का सफर सुगम होगा । नारणावास सरपंच जशोदा कंवर ने बताया कि देवदा से नारणावास तक नया सड़क मार्ग बनने  से जालोर जिला मुख्यालय  से वाया  धवला होकर  ,नारणावास ,नागणी , भेटाला चांदना व सिरोही जिले के लोटिवाड़ा, नारादरा होते हुए जावाल होकर सिरोही तक के ग्रामीण अंचलों का सीधा जुड़ाव हो जाएगा एवं भविष्य में इन गांवों में भी  आवागमन  की सुविधाएं भी मिल जाएगी।