कीमत उड़ा देगी होश: देश के अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदा सबसे महंगा घर, खासियत ऐसी कि...

अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने दुबई में अब तक का सबसे महंगा घर है। जिसकी कीमत 80 मिलियन डॉलर यानि 640 करोड़ रुपए है और ये दुबई का सबसे महंगा घर है। 

मुंबई | देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी फिर से चर्चा में आ गए हैं। अंबानी ने अब भारत में नहीं बल्कि दुबई में भी एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने दुबई में अब तक का सबसे महंगा घर है। जिसकी कीमत 80 मिलियन डॉलर यानि 640 करोड़ रुपए है और ये दुबई का सबसे महंगा घर है। 

छोटे बेटे अनंत अंबानी के नाम पर है नया घर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई में खरीदा गया ये आलीशान घर मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के नाम पर खरीदा गया है। ये घर बहुत खास है। इस घर में 10 बेडरूम, 1 स्पा, इनडोर व आउटडोर पूल, प्राइवेट थियेटर, जिम के अलावा बहुत सारी लग्जरी सुविधाएं हैं। घर समुद्र तट के किनारे द्वीपसमूह के उत्तरी भाग में स्थिति है। 

ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2022: हार के बावजूद टीम इंडिया के पास फाइनल में पहुंचने का मौका, जानें कैसे

दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं अंबानी
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी के पास 92.8 अरब डॉलर की संपत्ति हैं, जो दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। आपको ये भी बता दें कि, दुबई दुनिया भर के अमीर लोगों के लिए पसंदीदा मार्केट के रूप में उभर रहा है। यहां की सरकार विदेशियों को घर खरीदने सहित अन्य कामों में कई तरह की छूट भी दे रही है। 

ये भी पढ़ें:- 1 जनवरी 2023 तक Banned: दिवाली पर इस साल भी पटाखों पर बैन, 1 जनवरी 2023 तक नहीं कर सकेंगे आतिशबाजी

शाहरुख खान के बने नए पड़ोसी
मीडिया रिपोर्ट की माने तो दुबई में ये आलीशान अब अंबानी परिवार बॉलीवुड के बादशाह यानि शाहरुख खान और ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम के पड़ोसी बन गए हैं। क्योंकि, शाहरुख खान और डेविड बेकहम अपनी पत्नी विक्टोरिया के साथ पहले ही यहां पर घर खरीद चुके हैं।

अभी रहते हैं भारत के सबसे महंगे घर में 
गौरतलब है कि, मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ भारत के सबसे महंगे घर ‘एंटीलिया’ में रह रहे हैं। 27 मंजिला ये घर मुंबई में है और 40 हजार स्क्वायर फ़ीट में बना हुआ है। इस घर में लगभग 600 कर्मचारी काम करते हैं। इसमें 168 कारों की पार्किंग के लिए 7 मंजिल का  गैराज भी बना हुआ है। इसी के साथ घर में हर मंजिल पर कुछ न कुछ बना हुआ है। जिसमें स्विमिंग पूल, 2 मंजिला हैल्थ सेंटर, एक मंजिल पर 50 लोगों की कैपेसिटी वाला होम थियेटर, जबकि, एक मंजिल पर मंदिर भी बना हुआ है।