Mary Roy Passed Away: मैन बुकर पुरस्कार विजेता अरुंधति रॉय की मां मैरी रॉय का निधन, महिलाओं को दिलवाया संपत्ति में हक

Mary Roy Passed Away: देश की प्रख्यात शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता मैरी रॉय का आज गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। मैरी रॉय लेखिका और मैन बुकर पुरस्कार विजेता अरुंधति रॉय की मां थीं।

केरल | Mary Roy Passed Away: देश की प्रख्यात शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता मैरी रॉय का आज गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। मैरी रॉय लेखिका और मैन बुकर पुरस्कार विजेता अरुंधति रॉय की मां थीं। जबकिख् उनके बेटे का नाम ललित रॉय है। रॉय ने कानूनी लड़ाई लड़ते हुए सीरियाई ईसाई महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबरी का अधिकार दिलवाया था।

ये भी पढ़ें:-  दिल दहला देने वाली वारदात: दिल्ली में एक तरफा प्यार में 11वीं की छात्रा को आशिक ने मारी गोली

लैंगिक समानता के लिए करती रही संघर्ष
1933 में जन्मीं मैरी रॉय सामाजिक मुद्दों पर मुखरता से अपनी बात रखने के लिए मशहूर थीं। लैंगिक समानता के लिए किया गया उनका संघर्ष सबसे प्रमुख माना जाता है। उन्होंने पारिवार में महिलाओं को उच्च स्थान दिलाया और संपत्ति में महिलाओं के अधिकार के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। केरल के कोट्टयम के मशहूर पल्लीकूदम स्कूल की संस्थापक के तौर पर मैरी रॉय विख्यात थी। 

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में 91.50 रुपए सस्ता : LPG सिलेंडर में 100 रुपये की भारी कटौती, जानें अब कितनी हो गई कीमत