सांचोर विधानसभा सीट: सांचोर में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, सुखराम विश्नोई ने सबका किया स्वागत, विश्नोई ने जीत केलिए लिया संतों का आशीर्वाद।

राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई की कार्य शैली से प्रभावित होकर खारा गाँव के अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। सुखराम विश्नोई ने सबका स्वागत किया।

सांचोर में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

सांचोर में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, सुखराम विश्नोई ने सबका किया स्वागत, विश्नोई ने जीत केलिए लिया संतों का आशीर्वाद।

सांचोर। सांचोर में भाजपा में घमासान मचा है, दूसरी तरफ सांचोर के विधायक सुखराम बिश्नोई ने अपना प्रसार-प्रचार तेज कर दिया है। 

सुखराम विश्नोई आज सांचोर विधानसभा क्षेत्र के कई धार्मिंक मंदिरों में पहुंचकर क्षेत्रवासियों की खुशियाली के लिए और अपनी जीत केलिए कामना करते नजर आ रहे हैं।

इसी दौरान आज उन्होंने खारा में श्री बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन कर श्री कन्हैया पूरी जी महाराज से आर्शीवाद लिया।

इस अवसर पर आज राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई की कार्य शैली से प्रभावित होकर खारा गाँव के अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा।

इस दौरान सांचोर विधायक ने सैकड़ों कार्यकर्ताओ को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस परिवार में सम्मिलित करवाकर उनका स्वागत किया तथा कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने वाले साथियों का आभार जताया सभा को सम्बोधित किया।

कांग्रेस का दामन थामने वाले कार्यकर्ताओं में हीराराम सोनी, पुरखराज डेलीगेट, चेलाराम प्रजापत, प्रकाश सोनी, भूराराम सरपंच ग्राम पंचायत खारा आदि है।