आज से शुरू हो रहा दौरा: सीएम गहलोत अब गुजरात में दिखाएंगे जादुगिरी, चुनाव 2022 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी

Ashok Gehlot Gujarat Visit:राजस्थान में वसुंधरा राजे की सरकार को हराकर विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर सत्ता संभालने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सीएम अशोक गहलोत अब गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।

जयपुर | Ashok Gehlot Gujarat Visit:राजस्थान में वसुंधरा राजे की सरकार को हराकर विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर सत्ता संभालने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सीएम अशोक गहलोत अब गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके लिए सीएम गहलोत को बड़ी जिम्मदारी सौंपी गई है। जिसकी शुरूआत सीएम गहलोत आज से ही करने जा रहे हैं। अशोक गहलोत को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का वरिष्ठ पर्यवेक्षक (सीनियर ऑब्जर्वर) नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस की तैयारियों का लेंगे जायजा
पार्टी की ओर से मिली इस जिम्मदारी को निभाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज से तीन दिवसीय गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं। इस नियुक्ति के बाद सीएम गहलोत का भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात में यह पहला दौरा होगा। यहां सीएम गहलोत इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियों का जायजा लेंगे। आपको बता दें कि, अशोक गहलोत 2017 के विधानसभा चुनावों में गुजरात के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के प्रभारी थे।

ये भी पढ़ें:- बिहार राजनीति को गहरा आघात: नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले आज दिग्गज नेता और विधायक का निधन

आज सूरत शहर से दौरे की शुरूआत
राजस्थान सीएम गहलोत के गुजरात दौरे को लेकर कांग्रेस की गुजरात इकाई के प्रवक्ता के अनुसार, सीएम गहलोत गुजरात दौरे की शुरुआत सूरत शहर से करेंगे। 

कुछ ऐसा रहेगा सीएम गहलोत का कार्यक्रम
- राजस्थान सीएम गहलोत आज सूरत शहर से दौरे की शुरूआत करेंगे। गहलोत यहां दक्षिण गुजरात मंडल के कांग्रेस नेताओं से मिलेंगे और जानकारी लेंगे। इसके बाद वह राजकोट पहुंचेंगे। राजकोट में सौराष्ट्र मंडल के पार्टी के नेताओं से मिलकर चुनावी रणनीति बनाएंगे।
- बुधवार को गहलोत वडोदरा पहुंचेंगे और वहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से भेंट करेंगे। 
- गुरूवार को सीएम अहमदाबाद में कांग्रेस नेताओं से चर्चा करेंगे जिसके बाद मीडियाकर्मियों से भी बातचीत करेंगे।

ये भी पढ़ें:- बिहार की राजनीति में नया रंग: आज महागठबंधन सरकार का विस्तार, RJD का रहेगा दबदबा, ये MLA बन सकते हैं मंत्री