CBSE 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा, ऐसे करें डाउनलोड

CBSE 12th Result 2022: कई दिनों से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे 12वीं कक्षा के लाखों स्टूडेंट्स का शुक्रवार यानि आज इंतजार खत्म हो गया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने आज सुबह 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

नई दिल्ली | CBSE 12th Result 2022: कई दिनों से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे 12वीं कक्षा के लाखों स्टूडेंट्स का शुक्रवार यानि आज इंतजार खत्म हो गया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने आज सुबह 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.nic.in पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। 

इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
लगता है इस बार CBSE 12वीं के छात्रों ने जमकर पढ़ाई की है। जिसके चलते रिजल्ट 97.04 प्रतिशत रहा है। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। बोर्ड के अनुसार, इस बार परीक्षा में 94.54 प्रतिशत छात्राएं और 91.25 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। 

ये भी पढ़ें:-  Rashtrapati Chunav 2022: ‘महामहिम’ बनी ‘द्रौपदी मुर्मू’, क्रॉस वोटिंग ने खोली विपक्षी दलों की एकता की पोल

ऐसे चेक करें परीक्षा परिणाम
- पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करेंगे तो लॉगिन पेज ओपन होगा।
- अब लॉगिन पेज पर रोल नंबर और जन्मतिथि डालें।
- परीक्षा परिणाम ओपन हो जाएगा, आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें:- World Athletics Championships 2022: ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा की फाइनल में एंट्री, पहले ही अटेम्प्ट में सबको कर दिया फेल