आज भी बरसेंगे कई मैडल: भारत के लिए शुक्रवार रहा स्वर्णिम, बजरंग, साक्षी और दीपक ने जीते गोल्ड, पदक तालिका में भारत की लंबी छलांग
CWG 2022: भारत के लिए शुक्रवार का दिन स्वर्णिम रहा। इस दिन भारत ने बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन गोल्ड मेडल जीते। ये तीनों मेडल भारत को कुश्ती स्पर्धा में मिले है।
नई दिल्ली | CWG 2022: भारत के लिए शुक्रवार का दिन स्वर्णिम रहा। इस दिन भारत ने बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन गोल्ड मेडल जीते। ये तीनों मेडल भारत को कुश्ती स्पर्धा में मिले है। बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने एक बार फिर से अपना दमदार खेल दिखाते हुए विपक्षी को जबरदस्त मात दी और गोल्ड पर कब्जा जमाया।
वहीं दूसरी ओर, अंशु मलिक ने सिल्वर मेडल और दिव्या काकरान व मोहित ग्रेवाल ने ब्रॉन्ज मेडल भारत की झोली में डाले। इस तरह भारत को शुक्रवार के दिन कुल तीन पदक मिले। कॉमनवेल्थ 2022 में भारत ने अब तक 9 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज के साथ कुल 26 मेडल जीत लिए हैं और लंबी छलांग लगाते हुए पदक तालिका में 5वें नंबर पर आ गया है।
ये भी पढ़ें:- कलम बनी आमजन की आवाज: कूटरचित दस्तावेजों से हासिल किया गया बेचे गए मकान का पट्टा अब निरस्त
महिला हॉकी टीम की सेमीफाइनल में हार
भारत की हॉकी में गोल्ड मेडल की उम्मीद अब खत्म हो गई है। भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई है। हालांकि अभी उसके ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीद बाकी है। टीम ब्रॉन्ज के लिए अब न्यूजीलैंड से मुकाबला करेगी।
पदक तालिका
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में मेडल जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया सबसे टॉप पर है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सबसे अधिक 140 मेडल जीते हैं। जिनमें 50 तो गोल्ड मेडल ही शामिल है। इसके बाद इंग्लैंड दूसरे और कनाडा तीसरेे स्थान पर काबिज है। जबकि, भारत इस प्रतियोगिता में पांचवें नंबर पर आ गया है।
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए 9वें दिन का पूरा कार्यक्रम
india at commenwealth 2022 birmingham 9th day 6 Aug 2022
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स:
- महिला F55-57 शॉट पुट फाइनल: पूनम शर्मा, शर्मिलाम, संतोष- 2:50 बजे
- महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक फ़ाइनल: प्रियंका, भावना जाट- दोपहर 3 बजे
- पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ फ़ाइनल: अविनाश सेबल- 4:20 बजे
- महिलाओं की 4x100 मीटर रिले राउंड 1- हीट 1: हिमा दास, दुती चंद, श्रबनी नंदा, एनएस सिमी- 4:45 बजे
- महिला हैमर थ्रो फाइनल: मंजू बाला- 11:30 बजे
बैडमिंटन
- महिला युगल क्वार्टर फ़ाइनल: ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद
- महिला एकल क्वार्टर फाइनल: पीवी सिंधु
- पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: किदांबी श्रीकांत
बॉक्सिंग:
- महिला Lightweight (45-48 किग्रा) सेमीफ़ाइनल: नीतू - दोपहर 3 बजे
- पुरुषों का फ्लाईवेट (48 किग्रा-51 किग्रा) सेमीफ़ाइनल: अमित पंघाल दोपहर 3:30 बजे
- महिला लाइट फ्लायवेट (48 किग्रा-50 किग्रा) सेमीफाइनल: निकहत जरीन शाम 7:15 बजे
- महिला लाइटवेट (57kg-60kg): जैस्मीन- रात 8 बजे
- पुरुषों का वेल्टरवेट (63.5 किग्रा-67 किग्रा): रोहित टोकस - दोपहर 12:45 बजे
- सुपर हैवीवेट (92 किग्रा से अधिक): सागर 1:30 पूर्वाह्न
क्रिकेट
भारत और इंग्लैंड के बीच महिला टी20 सेमीफाइनल- दोपहर 3:30 बजे
हॉकी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल- रात 10:30 बजे
टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस
- 16 का महिला युगल राउंड: अकुला श्रीजा / रीथ टेनिसन- दोपहर 2 बजे
- महिला डबल्स राउंड ऑफ़ 16: मनिका बत्रा/दीया पराग चितले- दोपहर 2 बजे
- मिश्रित युगल सेमीफाइनल: अचंता शरथ कमल / अकुला श्रीजा- शाम 6 बजे
- पुरुष एकल वर्ग 3-5: कांस्य पदक मैच: राज अरविंदन अलगर- शाम 6:15 बजे
- महिला एकल वर्ग 3-5 कांस्य पदक मैच: सोनलबेन पटेल- 12:15 बजे
- महिला एकल वर्ग 3-5 स्वर्ण पदक मैच: बहवीना पटेल - 1am
कुश्ती (दोपहर 3 बजे से शुरू)
- पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 57 किग्रा क्वार्टर फ़ाइनल: रवि कुमार
- पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 97 किग्रा क्वार्टर फ़ाइनल: दीपक नेहरा
- महिला फ़्रीस्टाइल 76 किग्रा क्वार्टर फ़ाइनल: पूजा सिहागो
- महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा - नॉर्डिक सिस्टम मैच 3: विनेश फोगाट
- महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा - नॉर्डिक सिस्टम मैच 3: पूजा गहलोत
- पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 74 किग्रा 1/8 फ़ाइनल: नवीन
- महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा - नॉर्डिक सिस्टम मैच 2: विनेश फोगाट
- महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा - नॉर्डिक सिस्टम मैच 1: पूजा गहलोत -3 बजे
- महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा - नॉर्डिक सिस्टम मैच 6: विनेश फोगट।