BJP के मंत्री कैलाश चौधरी Sirohi में: केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पंचायती राज चुनाव में जुटने का किया आह्वान

भाजपा नेता एवं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सिरोही प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं को आह्वान कर कहा कि जिले के पंचायती राज चुनाव में भाजपा का परचम लहराए और राज्य की गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान जनता को मुक्ति दिलाएं।

सिरोही।
भाजपा नेता एवं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी(Kailash Choudhary) ने सिरोही प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं को आह्वान कर कहा कि जिले के पंचायती राज चुनाव में भाजपा का परचम लहराए और राज्य की गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान जनता को मुक्ति दिलाएं। इससे पूर्व BJP नगर मंडल सिरोही एवं जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा केंद्रीय मंत्री का स्वागत सत्कार किया गया।केंद्रीय मंत्री अपने एक दिवसीय प्रवास पर सोमवार को शाम सिरोही पहुंचे। इस मौके पर मंत्री कैलाश चौधरी का गोयली चौराहा(Goyli Chauraha) पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़(Ganpat Singh Rathore) एवं नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल  (Lokesh Khandelwal)के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों ने भाजपा दुपट्टा पहनाने के साथ-साथ तलवार भेंट कर और साफा पहनाकर अगवानी की तथा देवनगरी आगमन पर स्वागत सत्कार किया।


इस मौके पर कैलाश चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की वादाखिलाफी और जनविरोधी नीतियों के कारण पूरे प्रदेश की जनता परेशान है। चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले किये वादों को पूरा नहीं किया है। इसका खामियाजा गहलोत सरकार पंचायती राज चुनाव में भुगतेगी। उन्होंने सिरोही जिले के पंचायती राज चुनाव के संदर्भ में बताया कि भाजपा संगठन का कार्यकर्ता सक्रिय होकर मेहनत कर रहा है और जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। इस मौके पर उपस्थित जिला परिषद भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी (lumbaram chaudhary)को केंद्रीय मंत्री ने दुपट्टा पहनाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सगवंशी, महिपाल चारण, नगर महामंत्री वीरेंद्र एम चौहान, विजय पटेल, प्रतिपक्ष नेता मगनलाल मीणा, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष हेमंत पुरोहित, भाजयुमो अध्यक्ष गोपाल माली, अशोक पुरोहित, रणछोड़ पुरोहित, पार्षद गीता पुरोहित, प्रवीण राठौड़, गोविंद माली, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरपतसिंह राणावत, कैलाश रावल, ललित प्रजापत, रणछोड़ पुरोहित, हेमलता पुरोहित, चुन्नीलाल पटेल, दिनेश प्रजापत, निर्मल खंडेलवाल, कपूराराम पटेल, सिद्धार्थ देवासी, मानिकचंद सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।