Rajasthan @ प्रदेश की राजनीति फिर सक्रिय: राजस्थान की राजनीति में फिर शुरू हुई हलचल, सचिन ​पायलट के दिल्ली पहुंचने के बाद अब दिग्विजय सिंह आएंगे जयपुर

गुजरात में भाजपा के बाद पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने भी बदलाव किया। अब बदलाव की लहर राजस्थान की ओर आ रही है। राजस्थान में कांग्रेस हाईकमान सरकार और संगठन में परिर्वतन कर ​सकती है। शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे सचिन पायलट के बाद राजस्थान की राजनीति में हलचल शुरू हो गई।

जयपुर।
गुजरात में भाजपा के बाद पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने भी बदलाव किया। अब बदलाव की लहर राजस्थान की ओर आ रही है। राजस्थान में कांग्रेस हाईकमान सरकार और संगठन में परिर्वतन कर ​सकती है। शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे सचिन पायलट के बाद राजस्थान की राजनीति में हलचल शुरू हो गई। कांग्रेस हाईकमान और राजनेताओं के साथ राजस्थान में बदलाव का खाका तैयार किया जा रहा है। अब 1 अक्टूबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान मंत्री—विधायकों से चर्चा की जा सकती है। कांग्रेस पार्टी के केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन की राजस्थान को लेकर चर्चा हुई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि राजस्थान में बदलावों के ब्लू प्रिंट को तैयार किया जा रहा है। अब राजनीति के गलियारों में चर्चा है अक्टूबर में कभी भी बदलाव की शुरूआत हो सकती है। मंत्रिमंडल में बदलाव किया जा सकता है। इसके बाद संगठन में खाली पड़े पदों पर रियुक्तियां हो सकती है। प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खेमों के बीच चल रही खींचतान अब तेज हो रही है। सचिन पायलट के खेमे की मांगों को कमेटी को महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रभारी अजय माकन ने पार्टी हाई कमान को सौंप चुके है। इसके बाद अब राजस्थान से दिल्ली में लॉबिंग तेज हो गई। कई मंत्री दिल्ली जाकर प्रदेश की राजनीति की रूख की टोह लेना शुरू कर दिए।  प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह 1 अक्टूबर को जयपुर दौरे पर आएंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद सिंह मीडिया से रूबरू हो सकते है। बताया जा रहा है कि सिंह महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी के अभियान को मीडिया के सामने रखेंगे। गौरतलब है कि 1 जुलाई के आखिरी में प्रदेश प्रभारी अजय माकन विधायकों से वन टु वन राय ले चुक है।