Ajmer @ RPSC सदस्य शिवसिंह राठौड़: राजस्थान लोक सेवा आयोग के वरिष्ठ सदस्य शिवसिंह राठौड़ को अध्यक्ष का चार्ज, भूपेंद्र सिंह के कार्यकाल पूरा होने पर दिया चार्ज
राजस्थान लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष पर की तय समय में नियुक्ति नहीं होने पर वरिष्ठ सदस्य शिव सिंह राठौड़ का अध्यक्ष पद का चार्ज दिया गया। गुरुवार को शिव सिंह राठौड़ ने अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण भी कर लिया। राठौड़ आरपीएससी सदस्य के साथ अध्यक्ष के पद का कार्य भी संपादित करेंगे।
जयपुर।
राजस्थान लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष पर की तय समय में नियुक्ति नहीं होने पर वरिष्ठ सदस्य शिव सिंह राठौड़ का अध्यक्ष पद का चार्ज दिया गया। गुरुवार को शिव सिंह राठौड़ ने अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण भी कर लिया। राठौड़ आरपीएससी सदस्य के साथ अध्यक्ष के पद का कार्य भी संपादित करेंगे। भाजपा के राज में बतौर सदस्य नियुक्त शिव सिंह राठौड़ 29 जनवरी 2022 को रिटायर्ड होंगे। आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का कार्यकाल पूरा होेने के बाद सरकार ने फुल टाइम अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की। ऐसे में आयोग के वरिष्ठ सदस्य को अध्यक्ष का चार्ज दिया गया।
राज्यपाल कलराज मिश्र की मंजूरी के बाद यह आदेश जारी कि गए। इधर, सरकार आरपीएससी के अध्यक्ष पद को लेकर अभी कुछ समय ले सकती है। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि इस ब्यूरोक्रेट में इस पद के लिए कई लोग दावेदारी जता रहे है। आरपीएससी के अध्यक्ष के रिटायर्ड होने से पहले मीडिया में कई नाम इस पद के लिए चले,लेकिन सरकार ने उन में से किसी को भी पद नहीं दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा डीजीपी एमएल लाठर के अलावा, बीएल सोनी, सौरभ श्रीवास्तव, चेतन देवड़ा, नन्नू मल पहाड़िया, पीके गोयल सहित कई नामों की इस पद के लिए चर्चा हुई।
कई रिटायर्ड अफसरों के नाम भी इस के लिए सामने आए। वहीं दूसरी ओर राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं को लेकर राजस्थान सरकार की छवी खराब हो रही है, ऐसे में अब नए आरपीएससी अध्यक्ष के सामने पेपर लीक और अन्य भर्तियों के सफल आयोजन को लेकर कई चुनौतियां होगी।