फिल्मी पर्दे का खलनायक फिर बना मसीहा: सानिया के दिल में था छेद, अभिनेता सोनू सूद ने मुंबई में कराया इलाज
6 माह पहले दिनों सोनू सूद फाउंडेशन की ओर से जालोर शहर के गोडीजी निवासी एक महीने की मासूम का भी इलाज करवाया था। परिजनों ने इसका नाम भी सोनू रखा था।
जालोर। फिल्मी पर्दे पर अक्सर खलनायक के तौर पर नजर आने वाले अभिनेता सोनू सूद गरीब और असहाय परिवारों के दिल में बस चुके हैं। इसके लिए सोनू ने पूरे बॉलीवुड में एक अलग छवि बनाई है। हाल ही सोनू ने जिले की एक 5 महीेने की बच्ची के दिल का छेद का ऑपरेशन करवाकर परिजनों की दुआएं हासिल की है। भीनमाल निवासी प्रमोद कुमार पुत्र प्रभुलाल जीनगर की पांच साल की बच्ची के दिल में जन्म से छेद था। पांच महीने की सानिया के दिल में छेद के साथ-साथ सांस की नली दबी हुई थी। इलाज में 8 से 9 लाख रुपए का खर्चा आ रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से परिजन उसका इलाज करवाने में असमर्थ थे। ऐसे में अभिनेता सोनू सूद बच्ची के इलाज के लिए तैयार हुए। सोनू सूद फाउंडेशन की ओर से करीब 25 दिन तक मुंबई में इलाज के बाद बच्ची स्वस्थ होकर अब घर लौटी है। इस खुशी में उसके परिवार वालों ने भी बेटी का नाम सोनू रखा है। खुद सोनू सूद ने भी ट्वीट कर इस पूरे मामले में खुशी जाहिर की है।