Indian Navy का सैन्य अभ्यास: Indian Navy ने अरब सागर में रूसी नौसेना के साथ किया सैन्य अभ्यास

भारतीय नौसेना के स्वदेश में डिजाइन और निर्मित की गई गाइडेड (दिशा निर्देशित) मिसाइल विध्वंसक आईएनएस कोच्चि ने रूस की नौसेना के आरएफएस एडमिरल ट्रिब्यूट्स के साथ अरब सागर में पैसेज अभ्यास (पासेक्स) किया।

नई दिल्ली, एजेंसी। 
भारतीय नौसेना के स्वदेश में डिजाइन और निर्मित की गई गाइडेड (दिशा निर्देशित) मिसाइल विध्वंसक आईएनएस कोच्चि ने रूस की नौसेना के आरएफएस एडमिरल ट्रिब्यूट्स के साथ अरब सागर में पैसेज अभ्यास (पासेक्स) किया।

इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं के बीच सामंजस्य और आपसी क्रियाशीलता का प्रदर्शन किया। 
इसमें सामरिक कार्य-नीति, क्रॉस-डेक हेलीकॉप्टर परिचालन और पोत कौशल से संबंधित गतिविधियां शामिल थीं।विध्वंसक 163 मीटर लंबे युद्धपोत में 7,400 टन का पूर्ण भार विस्थापन और इसकी अधिकतम गति 30 समुद्री मील है। 
यह ‘फ्लोट’ और ‘मूव’ श्रेणियों में असंख्य स्वदेशी उपकरणों के अलावा, विध्वंसक को प्रमुख स्वदेशी हथियारों के साथ भी स्थापित किया गया है। 
डिलीवरी भारत सरकार तथा भारतीय नौसेना द्वारा भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्षों के हिस्से के रूप में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ओर दिए जा रहे प्रोत्साहन की पुष्टि है। 
आपको बता दें कि ये जहाज़ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइलों और लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) से लैस हैं। 
इस जहाज़ में मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, स्वदेशी टारपीडो ट्यूब लॉन्चर के साथ ही पनडुब्बी रोधी स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर की भी सुविधा है। 
इसके अलावा 76 मिमी सुपर रैपिड गन माउंट जैसी कई स्वदेशी हथियार प्रणालियां हैं। इस जहाज से जल,सतह और हवा में मौजूद किसी भी प्रकार के खतरे से नौसेना के बेडे की रक्षा की जा सकती है।