Cricket धोनी को लेकर शास्त्री का खुलासा: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर किया खुलासा, धोनी के नंबर को लेकर चर्चा

क्रिकेट में टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर खुलासा किया है। शास्त्री के मुताबिक धोनी अपने पास फोन तक नहीं रखते थे। धोनी का नंबर तक उनके पास नहीं है।

नई दिल्ली, एजेंसी। 
क्रिकेट में टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर खुलासा किया है। शास्त्री के मुताबिक धोनी अपने पास फोन तक नहीं रखते थे। 
धोनी का नंबर तक उनके पास नहीं है। बताया जा रहा है कि रवि शास्त्री ने धोनी के संबंध में यह दावा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के यू ट्यूब चैनल पर दावा किया। 
धोनी और शास्त्री दोनों एक साथ काम कर चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी जब टीम इंडिया के कप्तान थे, उस वक्त शास्त्री टीम के मैनेजर थे।  
रवि शास्त्री ने तारीफ करते हुए कहा कि धोनी से ज्यादा शांत और संयमित इंसान नहीं देखा है।
 मैंने कभी धोनी को गुस्सा करते हुए भी नहीं देखा। क्रिकेट मैच में टीम की जीत हो या हार कभी उनके बर्ताव में कोई बदलाव नहीं आता था।
 धोनी जीरो पर आउट होत या फिर शतक लगाकर, वर्ल्ड कप जीतते या फिर पहले ही राउंड में हार जाते, इसका उस पर कोई फर्क नहीं पड़ता था। मैंने कई क्रिकेटर्स को देखा लेकिन उनके जैसा मुझे कोई नजर नहीं आया।


यहां तक की सचिन को भी कभी—कभी गुस्से में देखा गया, लेकिन धोनी को गुस्से में नहीं देखा गया। रवि शास्त्री ने विराट कोहली को लेकर कहा कि वे मैदान पर उतरने के साथ ही लड़ाके की तरह होते हैं। 
मैदान पर जाने के बाद वे मुकाबला करना चाहते हैं। लेकिन कोहली भी मैदान से बाहर एकदल विपरीत इंसान नजर आते हैं। कोहली भी शांत व चिल हैं। 
शास्त्री ने रोहित शर्मा को आराम से चलने वाला बताया। रोहित किसी भी मैच को इतना आसान बना देते हैं कि कई बार तो उन्हें खुद को यकीन नहीं होता।