Vaccination @ हेल्थ वर्कर्स का सम्मान: देश में कोरोना वैक्सीनेशन 90 करोड़ के पार, अब 100 करोड़ होने पर भाजपा करेंगी हेल्थ वर्कर्स का सम्मान

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक यह आंकड़ा 90 करोड़ को पार कर गया था। अब जल्द ही यह आंकड़ा 100 करोड़ को पार कर जाएगा और भाजपा देश भर में हेल्थ वर्कर्स का सम्मान करेंगी। 100 करोड़ का लक्ष्य पूरा होने पर भाजपा सांसद और विधायक हर जिले में वहां के डॉक्टर, नर्स और अस्पताल..


नई दिल्ली, एजेंसी। 
भारत में कोरोना वैक्सीनेशन(Corona Vaccination) का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक यह आंकड़ा 90 करोड़ को पार कर गया था।  अब जल्द ही यह आंकड़ा 100 करोड़ को पार कर जाएगा और भाजपा देश भर में हेल्थ वर्कर्स का सम्मान करेंगी। 100 करोड़ का लक्ष्य पूरा होने पर BJP सांसद और विधायक हर जिले में वहां के डॉक्टर, नर्स और अस्पताल स्टाफ को सम्मानित करेंगे। भाजपा को उम्मीद है कि 11 या 12 अक्टूबर तक देश भर में कोरोना डोज लगवाने वालों की संख्या 100 करोड़ के पार पहुंच जाएगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा कि देश में कोरोना वैक्सीन की 90 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। कोरोना वैक्सीन अभियान (Corona Vaccine Campaign) इसी साल 16 जनवरी को शुरू किया गया ​था। इस दौरान हेल्थ केयर वर्कर्स(Health Care Workers) के लिए यह वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू किया गया। इसके बाद 2 फरवरी से फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना का टीला लगाना शुरू किया गया। 1 मार्च 2021 से वैक्सीनेशन का अगला चरण शुरू किया गया, जहां 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को तथा गंभीर बीमारियां होने वाले 45 से अधिक उम्र के लोगों को टीके लगाए गए। इसके बाद धीरे—धीरे वैक्सीनेशन अभियान चरणों के अनुसार सब के लिए किया गया। 1 मई से 18 साल से उपर के सभी लोगों को वैक्सीनेशन की इजाजत दी गई।  
10 करोड़ डोज महज 11 दिन में  
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पहले 10 करोड़ डोज लगने में 85 दिन का समय लग गया। इसके बाद अगले 45 दिनों में 20 करोड़ का आंकड़ा पार किया गया। समय के साथ जागरूकता और कोरोना डोज उपलब्धता के चलते 30 करोड़ डोज तक पहुंचने में 29 दिन और लगे। 30 से 40 करोड़ तक पहुंचने में 24 दिन और इसके बाद 6 अगस्त को देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 करोड़ के पार कर गया। इस बार 10 करोड़ डोज 20 दिन में लगाए गए। 60 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 19 दिन, 70 करोड़ तक पहुंचने में 13 दिन लगे। 19 सितंबर को यानी 11 दिन में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 80 करोड़ पार गया। 80 से 90 करोड़ पहुंचने में भी इतने ही दिन लगे। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के मुताबिक बीते 24 घंटों में 73.76 लाख से अधिक लोगों को खुराकें लगाई गईं। वहीं स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.87 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक हो गई। जबकि पिछले 24 घंटों में 22,842 नए कोरोना रोगी सामने आए। भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 2,70,557  है और कुल मामलों का 0.80 प्रतिशत है। पिछले 100 दिनों के लिए साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (1.66 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम हो गई।