Nathdwara @ श्रीनाथजी के दरबार में सरकार: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने किए प्रभु श्रीनाथ जी के दर्शन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को राजसमंद जिले के नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन कर देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को राजसमंद जिले के नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथजी (Lord Shrinathji) के दर्शन कर देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, राजसमंद के प्रभारी मंत्री उदयलाल आंजना, शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने भी प्रभु श्रीनाथ जी के दर्शन किए। इससे पहले मुख्यमंत्री  गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी एवं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के नाथद्वारा पहुंचने पर जिले के प्रभारी मंत्री उदयलाल आंजना, भीम विधायक सुदर्शन सिंह एवं अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।