खेलों का महाकुंभ: राजस्थान में बनेगा अनूठा रिकॉर्ड, खेल के मैदान में जौहर दिखांएगी साथ 9 लाख से ज्यादा महिलाएं

राजस्थान में 29 अगस्त से ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। जिसमें पहली बार एक साथ 9 लाख से ज्यादा महिलाएं खेलेंगी और इतिहास रचेंगी।

जयपुर | Gramin Olympic 2022: मरूभूमि राजस्थान एक नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराने जा रहा है। जिसमें राजस्थान की महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका में होगी। राजस्थान की जो ग्रामीण महिलाएं अभी तक खेतीबाड़ी और घर के आंगन तक सीमित है वे अब खेल में भी अपना जौहर दिखाने वाली है। राजस्थान में 29 अगस्त से ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। जिसमें पहली बार एक साथ 9 लाख से ज्यादा महिलाएं खेलेंगी और इतिहास रचेंगी।

राजस्थान में कायम होगा अनूठा रिकॉर्ड
राजस्थान में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की शुरूआत 29 अगस्त से हो रही है। जिसके लिए कुल 29 लाख 12 हजार 78 खिलाडिय़ों ने पंजीयन करवाया है। जिनमें महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। इनमें महिलाओं की संख्या 9 लाख 21 हजार 504 है। ऐसे में यह एक अनूठा रिकॉर्ड है। 

ये भी पढ़ें:-खुश खबर: छलकने को आतुर बीसलपुर बांध, रात तक खोले जा सकते हैं गेट, तैयारियां शुरू, जारी किया गया अलर्ट

इन खेलों में महिलाएं दिखाएंगी जौहर
ग्रामीण खेलों के इस महाकुंभ में कबड्डी, खोखो, शूटिंग बॉल, टेनिस बॉल, क्रिकेट, हॉकी, वॉलीबाल जैसे कई खेल शामिल किए गए हैं। जिनमें महिलाओं ने सबसे ज्यादा पंजीयन खोखो में करवाया है। खोखो में 5 लाख से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया है। 

ये भी पढ़ें:-  विधायक लोढा ने जताया CM का आभार: सिरोही के मनोरा, कैलाशनगर एवं उथमण सीधे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत