Bus Fire: कटरा में हादसा, जम्मू जा रही बस में आग, 4 की मौत, कई झुलसे, माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे

जम्मू के कटरा में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां बस में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस में आग लगने के कारणों का अभी तक पुख्ता पता नहीं चल पाया है।

जम्मू | जम्मू के कटरा में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां बस में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस में आग लगने के कारणों का अभी तक पुख्ता पता नहीं चल पाया है। लेकिन माना जा रहा हैं कि, बस के इंजन में आग लगी थी। इस हादसे की सूचना मिलते ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि, हादसे में घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा और आर्थिक मदद समेत हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- Rajasthan Board Result 2022: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर! जल्द घोषित होंगे परीक्षा परिणाम, इस तारीख....

आग की लपटों घिरी बस तो मच गई चीख-पुकार

जानकारी में सामने आया है कि, जम्मू-कश्मीर की बस जिसका नंबर जेके14/1831 है कटरा से जम्मू जा रही थी। बस ने कटरा से रवाना होने के बाद सिर्फ एक किलोमीटर का ही सफर तय किया होगा कि बस में अचानक आग लग गई। जिसके चलते उसमें सफर कर रहे लोगों में चीख-पुकार मच गई। 

ये भी पढ़ें:- Pune Railway Station: महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन पर बम जैसी वस्तु मिलने से हड़कंप, रोका गया ट्रेनों का आवागमन

माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे यात्री

बताया जा रहा है बस में यात्रा करने वाले सभी यात्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। लेकिन बीच में ही हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचा और बस अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। जबकि, घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बस के इंजन में आग लगने की वजह से ये हादसा हुआ है।

ये भी पढ़ें:- Bandipora Encounter: सल्यूट ! सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, कश्मीरी पंडित की हत्या में शामिल 2 आतंकी ढेर