भारत: उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया नई टीम का ऐलान, किसे मिली जगह, कौन हुआ बाहर

देहरादून, 23 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में कई बार बैठक करने के बाद आखिरकार उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। महेंद्र भट्ट की टीम में युवाओं के साथ-साथ अनुभवी लोगों को भी मौका दिया गया है। भाजपा की तरफ से जारी हुई लिस्ट में 30 से अधिक लोगों को जगह दी गई है। जारी लिस्ट के मुताबिक, भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत को बनाया गया है। जबकि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल को बनाया गया है।

इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर को बनाया गया है। जबकि भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी को बनाया गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य को बनाया गया है। इसके अलावा इंतजार हुसैन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

ये है नई टीम:

प्रदेश उपाध्यक्ष: बलवंत सिंह भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, कल्पना सैनी, नीरू गर्ग, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट, देशराज कर्णवाल।

प्रदेश महामंत्री: खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, आदित्य कोठारी

प्रदेश मंत्री : मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक, विकास शर्मा

प्रदेश कोषाध्यक्ष: पुनीत मित्तल

प्रदेश सह कोषाध्यक्ष: साकेत अग्रवाल

प्रदेश कार्यालय सचिव: कौस्तुभानन्द जोशी

प्रदेश मीडिया प्रभारी: मनवीर सिंह चौहान

प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी: पुष्कर सिंह काला, ऋषि कंडवाल

प्रदेश विभाग प्रभारी: अनिल शाही, रमेश गड़िया

--आईएएनएस

स्मिता/एएनएम