मुख्यमंत्री ने जारी की नई बढ़ी हुई पेंशन: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 88 लाख से अधिक पेंशनरों के बैंक खातों में 1037 करोड़ रुपए से अधिक की राशि की सीधी हस्तांतरित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज गुरूवार को झुंझुनूं में राज्यस्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन वृद्धि की राशि हस्तांतरण के कार्यक्रम में बटन दबाकर प्रदेश के 88 लाख से अधिक पेंशनरों के बैंक खातों में 1 हजार 37 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 88 लाख से अधिक पेंशनरों के बैंक खातों में 1037 करोड़ रुपए से अधिक की राशि की सीधी हस्तांतरित


जयपुर, 27 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज गुरूवार को झुंझुनूं में राज्यस्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन वृद्धि की राशि हस्तांतरण के कार्यक्रम में बटन दबाकर प्रदेश के 88 लाख से अधिक पेंशनरों के बैंक खातों में 1 हजार 37 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सभ्य एवं विकसित समाज सभी वर्गाें के विकास के लिए संवेदनशील रहता है। सीएम शर्मा ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के रूप में पेंशन जरूरतमंद को आर्थिक संबल देता है। उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का काम करता है।

ऐसे में राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का दायरा बढ़ाने के साथ ही पेंशन राशि में भी बढ़ोतरी की है।प्रदेश की एकल नारी, दिव्यांगजनों, विधवा सहित सभी वर्गाें के उत्थान के लिए हमारी सरकार कतृ संकल्पित है। इनके सामाजिक सुरक्षा के आवरण को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय की संकल्पना को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा की सरकार मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, लघु एवं सीमांत वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना के जरिये जरूरतमंदों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है।

भाजपा राज में 2 लाख 41 हजार से अधिक नए लाभार्थी जुड़ें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में राशि को 1 हजार रूपए से बढ़ाकर 1150 रूपए की है। इसमें चरणबद्ध रूप हर साल वृद्धि की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में लगभग 88 लाख से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया जा रहा है।

सरकार ने गठन के 6 माह के अल्प समय में 2 लाख 41 हजार से अधिक नए लाभार्थियों को इन पेंशन योजनाओं से जोड़ा है। वर्तमान में झुंझुनूं जिले के 2 लाख 74 हजार से अधिक लोगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। इन्हें पेंशन के रूप में हर महीने 32 करोड़ 27 लाख रुपये हस्तांतरित किए जा रहे हैं। 
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में राज्य की भाजपा सरकार निरंतर काम कर रही है।

सीएम भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार अनाथ व असहाय बच्चों के लालन-पालन से लेकर बुजुर्गों के आर्थिक संरक्षण तक तथा बच्चों की पढ़ाई से लेकर युवाओं की नौकरी तक उन्हें आर्थिक सम्बल प्रदान कर सशक्त बना रही है। इस दौरान सीएम ने खेल मैदान में अशोक के पौधे भी लगाए।

कार्यक्रम में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना, विधायक विक्रम सिंह जाखल, धर्मपाल गुर्जर, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कुलदीप रांका सहित पूर्व विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और लाभार्थी उपस्थित रहे।

Must Read: सिरोही में एएसपी ने कहा यहीं सलटा दूंगा तो संयम लोढ़ा बोले ये वर्दी हमारे लोगों की खिदमत के लिए मिली है, बहादुरी मत दिखाओ

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :