विश्व: 2022 अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेले के अंतर्राष्ट्रीयकरण के स्तर में सुधार हुआ

2022 अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेले के अंतर्राष्ट्रीयकरण के स्तर में सुधार हुआ
बीजिंग, 23 अगस्त (आईएएनएस)। 2022 चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला 31 अगस्त से 5 सितंबर तक पेइचिंग में स्थित राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र और शोउकांग औद्योगिक पार्क में आयोजित किया जाएगा। रिपोटरें के अनुसार, इस वर्ष के सेवा व्यापार मेले के अंतर्राष्ट्रीयकरण और व्यावसायीकरण के स्तर में और सुधार होगा। 189 महत्वपूर्ण घरेलू और विदेशी मेहमानों ने सम्मेलन में भाग लेने की पुष्टि की है, और 71 देश व अंतर्राष्ट्रीय संगठन देश या मुख्यालय के नाम पर प्रदर्शनियां लगाएंगे, जिनमें से 10 देश पहली बार देश के नाम पर प्रदर्शनियां लगाएंगे।

इस वर्ष के सेवा व्यापार मेले का विषय है सेवा सहयोग विकास को बढ़ावा देना, हरित नवाचार भविष्य का स्वागत करना। इस दौरान 6 प्रकार की गतिविधियां स्थापित की जाएंगी। पेइचिंग के उप महापौर यांग चिनपाई के मुताबिक, प्रदर्शनी के पैमाने और सभी पक्षों की भागीदारी के और विस्तार होने के अलावा, इस सेवा व्यापार मेले के अंतर्राष्ट्रीयकरण और व्यावसायीकरण में भी सुधार होगा। इस बार ग्लोबल सर्विस ट्रेड एलायंस को एक अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी के रूप में जोड़ने के साथ 100 से ज्यादा बैठकों में करीब 60 का आयोजन अंतरराष्ट्रीय संगठनों, चीन में दूतावासों, विदेशी संस्थानों और संबंधित राज्य मंत्रालयों और आयोगों द्वारा किया जाएगा।

इसके साथ संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम सहित 59 देश, और विश्व मौसम विज्ञान संगठन और यूनेस्को सहित 12 अंतर्राष्ट्रीय संगठन क्रमश: देश और अंतर्राष्ट्रीय संगठन के मुख्यालय के नाम पर प्रदर्शनियां आयोजित करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एएनएम

Must Read: विक्रम के. दोराईस्वामी ब्रिटेन में अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :