होटल में चल रहा है अवैध बीयर बार: शाम होते ही होटल में शराब के जाम छलकने शुरु हो जाते, पुलिस निरीक्षक की सह पर चल रहा है अवैध बीयर बार

भीनमाल शहर के जसवंतपुरा मार्ग पर एक होटल में अवैध रुप से बीयर बार चल रहा है। शाम ढलते ही होटल के ऊपरी मंजिल पर बने एक बड़े हॉल में शराब के जाम छलकने शुरु हो जाते है। जो देर रात  शराब की पार्टियां चलती रहती है। शाम होते ही होटल के बाहर मोटरसाइकिल व कारों का जमावड़ा शुरु हो जाता है।

शाम होते ही होटल में शराब के जाम छलकने शुरु हो जाते, पुलिस निरीक्षक की सह पर चल रहा है अवैध बीयर बार
  • गणपतसिंह मांडोली

भीनमाल। शहर के जसवंतपुरा मार्ग पर एक होटल में अवैध रुप से बीयर बार चल रहा है। शाम ढलते ही होटल के ऊपरी मंजिल पर बने एक बड़े हॉल में शराब के जाम छलकने शुरु हो जाते है। जो देर रात  शराब की पार्टियां चलती रहती है। शाम होते ही होटल के बाहर मोटरसाइकिल व कारों का जमावड़ा शुरु हो जाता है। जिससे इस मार्ग पर यातायात बाधित हो जाता है। देर रात तक लोग शराब के नशे में धूत होकर सड़कों पर घुमते रहते है। शराब के नशे में ही मोटरसाइकिल व गाडिय़ा लेकर घुमते रहते है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है। चौकाने वाली बात तो यह है कि इतना कुछ होने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन मौन है।


प्रत्येक ब्रांड की शराब व बीयर मिलती है


अवैध बीयर बार में महंगी से महंगी शराब व बीयर मिलती है। दर्जनों प्रकार की शराब के ब्रांड इस बीयर बार में आसानी से मिल जाती है। युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे है। होटल में बैठने की व्यवस्था होने से शहर के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे है। संभ्रात परिवार के युवा नशे के आदि हो रहे है। शहर के प्रतिष्ठत लोग भी इस अवैध बीयर बार में आकर शराब के जाम छलकाते है।


कॉलोनी के लोग हो रहे है परेशान


जसवंतपुरा मार्ग पर बने होटल में अवैध रुप से बीयर बार चलने से कॉलोनी के लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। शाम ढलते ही महिलाए घरों में दुबक जाती है। शराबियों के आंतक के कारण महिलाएं रात के समय इस मार्ग से नहीं गुजर पाती है।


शराब माफियों का आंतक


शराब माफियों का इतना खौफ है कि लोग उनके खिलाफ खुल कर सामने नहीं आ पाते है। पुलिस को कई बार अवैध बीयर बार के बारे में शिकायत की गई। लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।

◆ पुलिस अधीक्षक को भी गलत जानकारी देर रहे है

पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह ने भीनमाल पुलिस निरीक्षक दुल्लीचंद  को जसवंतपुरा मार्ग पर बीयर बार के बारे में जानकारी मांगी गई। तो पुलिस निरीक्षक ने बताया कि बीयर बार का लाइसेंस है। जबकि हकीकत में बीयर बार का लाइसेंस है भी नहीं। पुलिस निरीक्षक के हौसले इतने बढ़े हुए है कि पुलिस अधीक्षक को भी गलत जानकारी दे रहे है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि पुलिस निरीक्षण के सह पर ही अवैध बीयर बार चल रहा है।

लाइसेंस बता रहे है

भीनमाल पुलिस निरीक्षक दुल्लीचंद बता रहे है कि जसंवतपुरा मार्ग पर जिस होटल में बीयर बार चल रहा है। उसका लाइसेंस है। अगर देर रात तक बीयर बार चल रहा है तो कार्यवाही करेंगे।
श्यामसिंह, पुलिस अधीक्षक जालोर

Must Read: जालोर व सिरोही जिला दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ की सभा में बालोत ने पशुपालकों के हित में कार्य करवाने का दिलाया विश्वास

पढें जालोर खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :