भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का बड़ा बयान: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा वफा का वो दौर अलग था, आज लोग उसी अंगुली को काटने का प्रयास करते है जिसे पकड़कर वे चलना सिखते है!

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज सार्वजनिक मंच से भीतरघात करने वालों के खिलाफ बयान जारी कर दिया। राजे ने कहा कि वफा का वह एक दौर अलग था जब एक दूसरे का मान सम्मान किया जाता था अब तो हालात यह हो गए कि जिसे अंगुली पकड़कर चलना सिखया वो ही अंगुली काटने का प्रयास कर रहा है।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा वफा का वो दौर अलग था, आज लोग उसी अंगुली को काटने का प्रयास करते है जिसे पकड़कर वे चलना सिखते है!

जयपुर,23 जून। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज सार्वजनिक मंच से भीतरघात करने वालों के खिलाफ बयान जारी कर दिया। राजे ने कहा कि वफा का वह एक दौर अलग था जब एक दूसरे का मान सम्मान किया जाता था अब तो हालात यह हो गए कि जिसे अंगुली पकड़कर चलना सिखया वो ही अंगुली काटने का प्रयास कर रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज उदयपुर में विशिष्ट जन सम्मान समारोह में सार्वजनिक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। पूर्व सीएम राजे ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि और संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रही थी। 


पूर्व सीएम राजे ने कहा कि उनकी माता विजया राजे सिंधिया ने मध्य प्रदेश एमपी में 1967 में देश में पहली बार जनसंघ की सरकार बनाई थी और गोविंद नारायण सिंह को मुख्यमंत्री बनाया था। तब सुंदर सिंह भंडारी जी ने पत्र लिख कर खुशी जताई थी। मेरी माता जी ने हमें बचपन से ही संघ के संस्कार दिए। हमारे घर में कई बार संघ की शाखा तक लगाई गई थी। 


पूर्व सीएम राजे ने कहा कि सुंदर सिंह भंडारी जी ने राजस्थान में भैरों सिंह जी सहित कितने ही नेताओं को आगे बढ़ाया लेकिन वफा का वह दौर अलग था। उस दौर में लोग किसी के किए हुए को मानते थे। आज के हालात यह है कि लोग उसी अंगुली को पहले काटने का प्रयास करते हैं, जिसको पकड़ कर वह चलना सीखते हैं।

Must Read: बेल्ट एंड रोड से जुड़े देशों के आर्थिक व सामाजिक विकास की स्वर्ण चाबी बन चुकी है चीन की हाई स्पीड रेल

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :