HEALTH
By First Bharat
May 31, 2022
देर रात तक सोना, सुबह देर से उठना, एक्सरसाइज नहीं करना और सारा वक्त फोन या लैपटॉप पर काम करते रहना। इन सभी आदतों के चलते इंसानों की औसत उम्र में भी कमी आई है।
स्वस्थ रहने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप नियमित एक्सरसाइज करें। अगर आप रोज एक्सरसाइज नहीं कर पाते, तो वॉक करना शुरू कर दें। ऐसा करने से आप स्वस्थ रहेंगे।
स्वस्थ शरीर लंबे जीवन का आधार है। इसके लिए फास्ट फूड का कम से कम सेवन करें। अपने भोजन में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 और 6, विटामिन A, B, C, D और E से युक्त भोजन का सेवन करें।
रात में हल्का खाना खाएं। खानें में फल और सलाद का सेवन करें। ऐसा करनें से आप स्वस्थ रहेंगे। और एक्सरसाइज भी करें।
बढ़ा हुआ वजन सभी बीमारियों की वजह होती है। इसलिए अपने वजन को बढ़नें से रोकें और प्रयास करें की आप BMI के अंदर रहें ऐसा करनें से आप स्वस्थ रहेंगे और लंबी जिंदगी जी पाएंगे।
नशा कई बीमारियों की वजह होता है। ज्यादा शराब पीने से कैंसर, टाइप टू डायबिटीज, दिल का दौरा पड़ना और कोलोस्ट्रॉल जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इसलिए नशा नहीं करना चाहिए।
1-2 सिगरेट भी आपके जीवन के साल को कम कर सकती है। सिगरेट के इस्तेमाल से फेफड़ों का कमजोर होना, इंफेक्शन, कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं। स्वस्थ जीवन जीने के लिए नशे से आज ही दूरी बना लें।
स्वस्थ रहने के लिए समय पर और भरपूर नींद लेना जरूरी है। रोज 7-8 घंटे की नींद लेने से आप ज्यादा स्वस्थ रहेंगे। रोज 7-8 घंटे की नींद स्वस्थ और लंबा जीवन जीनें में मदद करती है।