BOLLYWOOD
By First Bharat
July 21, 2022
Neha Dhupia ट्रेंड सेटर कही जाती हैं। इन दिनों Neha Dhupia अपने बोल्ड लुक्स का जलवा मालदीव में बिखेर रही है। नेहा धूपिया अपनी खूबसूरती का जादू चलाना बखूबी से जानती है।
नेहा धूपिया इन दिनों मालदीव में वेकेशन मना रही हैं और यहां से उन्होंने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। नेहा वेकेशन अपने पति के साथ एन्जॉय कर रही है।
तस्वीरों में नेहा को समंदर के किनारे बालों को लहराते हुए तरह-तरह के कातिलाना पोज देते हुए देखा जा सकता है। नेहा के फैंस उनकी इस अदा पर फिदा हो गए है।
नेहा धूपिया ने पेस्टल ग्रीन कलर की मोनोकिनी पहनी है, जिसे उन्होंने एक कलरफुल श्रग के साथ स्टाइल किया है। नेहा ने अपने बालों को खुला रखा है।
इन तस्वीरों में नेहा धूपिया हॉट लग रही हैं। तस्वीरों पर उनके चाहने वाले कमेंट करके अपनी फेवरेट एक्ट्रेस पर प्यार लुटा रहे हैं।
इससे पहले नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी के साथ समंदर के किनारे रोमांटिक होती हुई नजर आई थीं। दोनों ने कैमरे के सामने अलग—अलग पोज में तस्वीरे क्लिक करवाई।
पति अंगद के साथ रोमांटिक पोज देने से लेकर उन्हें फ्लाइंग किस देने तक नेहा धूपिया ने पति के साथ मिलकर खूब कपल गोल्स दिए थे।
बता दें कि नेहा और अंगद ने 2018 में शादी की थी। उनके दो बच्चे मेहर और गुरिक हैं। एक्ट्रेस फैमिली के साथ फिलहाल वेकेशन मना रही हैं।