LIFESTYLE

 आप पढे हुए को यूं याद रख सकते है

FIrst Bharat

May 25, 2022

कुछ लोग मानते हैं कि पढ़े हुए को याद रखना सबके लिए आसान नहीं रहता। लेकिन यह सच नहीं है। यहां हम बता रहे हैं ऐसी टिप्स जो आपकी याद रखने की क्षमता को बढ़ा देंगी।

जब भी पढ़ाई करने बैठें तो हाथ में पेंसिल लेकर ही बैठें। इससे आप कुछ खास दिखने पर उसे अंडरलाइन कर ले। इससे आपको जल्दी याद होगा, बल्कि ज्यादा दिनों तक याद भी रहेगा।

जो भी विषय आप याद रखना चाहते है, उसे अपनी किसी रूचि विशेष की बात से बदलकर या उससे जोडकर याद रखें। इससे आपको जल्दी याद होगा।

कई बार समय कम होने पर स्टूडेंट्स नोट्स की फोटोकॉपी करवा लेते हैं। यह गलत तरीका है। इसलिए अपने नोट्स खुद बनाने चाहिए। नोट्स बनाने की प्रोसेस से आपको याद रखने में आसानी होगी। 

अगर आपको एकसाथ बैठकर पढ़ाई करने में दिक्कत नहीं है तो ग्रुप डिस्कशन एक अच्छा तरीका है। ग्रुप डिस्कशन में जब चर्चा करके पढ़ते हैं तो इस दौरान डिस्कस की गई बातें ज्यादा याद रहती हैं। 

सामान्यतौर पर लोग यही सोचते है कि एक दिन मे एक विषय को पूरा पढकर निश्चिंत हो जाएं। लगातार एक ही विषय को पढने से वे उब जाते है। इसलिए थोडा—थोडा समय हर एक विषय को दे।

लगातार स्टडी करने से ब्रेन थक जाता है। लगातार पढ़ने से कई चीजें याद नहीं रह पाती हैं। इसलिए स्टडी के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें। इससे एकाग्रता बनी रहेगी।

आप जो भी पढ़ रहे हैं, उसका रिविजन करना नहीं भूलें। रिविजन करने से यह समझ में आ जाता है कि आपको याद भी हो रहा है अथवा नहीं। रिविजन हफ्ते में   जरूर करें। 

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands