रियल लाइफ में Yash से 9 साल छोटी हैं KGF के 'रॉकी' की मां
रियल लाइफ में Yash से 9 साल छोटी हैं KGF के 'रॉकी' की मां
By First Bharat
ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF में यश की मां का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस कन्नड़ अभिनेत्री अर्चना जोइस हैं। एक्टर की मां की भूमिका में दिखने वाली अर्चना की उम्र महज 27 साल है।
KGF 2 रॉकी भाई की मां के रोल में जिस तरह से अर्चना जोइस को दिखाया गया है। उसे और रियल पर्सनैलिटी को देख हैरान ही हो जाएंगे। रियल लाइफ में उन्हें पहचानने में यकीनन हर कोई गच्चा खा ही जाएगा।
Archana Jois रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं और वो यश से उम्र में भी 9 साल छोटी हैं। उन्हें अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए देखा गया है।
अर्चना अच्छी हीरोइन हैं उतनी ही शानदार एक डांसर भी हैं। वो एक ट्रेंड कथक डांसर हैं। उन्होंने कई स्टेज शो में भी हिस्सा लिया है।
अर्चना कर्नाटक की हैं और वो रियल लाइफ में शादीशुदा हैं। वो पति के साथ ही अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अपनी खूबसूरत फोटोज वो फैंस का दिल ही जीत लेती हैं और उनका दिन भी बना देती हैं।
एक्ट्रेस का 'केजीएफ' में काम करने से उनकी पॉपुलैरिटी में काफी उछाल आया है। उनके इंस्टाग्राम पर एक लाख 24 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।