दुनिया के सबसे महंगे देश चीजों के दाम सुनकर हैरान रह जाएंगे आप
दुनिया के सबसे महंगे देश चीजों के दाम सुनकर हैरान रह जाएंगे आप
By First Bharat
भारत में महंगाई का मुद्दा हर बार चुनाव के साथ-साथ आम जनता का मुद्दा भी होता है। लेकिन शायद ही कोई सरकार इसे पूरी तरह से सुलझा पाई है।
जब आप दुनिया के सबसे महंगे देशों के बारे में जानेंगे तो आप चौंक जाएंगे। आज दुनिया के सबसे महंगे देशों के बारे में जानते हैं।
अपनी खूबसूरती के लिए फेमस और लव कपल्स के दिलों पर राज करने वाले स्विट्जरलैंड को सबसे महंगा देश घोषित किया गया है। इस देश में अपने घर में रहने के लिए भी आपको टैक्स भरना पड़ेगा।
स्विट्जरलैंड
आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां का खाना बहुत महंगा है। ऐसा इसलिए है कि यहां पर खाने के ज्यादातर प्रोडक्ट्स इंपोर्ट होकर आते हैं। जिसके कारण यहां का खाना अफॉर्ड करना बेहद मुश्किल हो जाता है।
आइसलैंड
नॉर्वे में 25% तक वैट लगाया जाता है। खाने-पीने की चीजों पर आपको 15% तक का टैक्स भरना पड़ सकता है। यहां की महंगाई के कारण कई लोग बॉर्डर पार से अपनी शॉपिंग करते हैं।
नॉर्वे
इस ब्रिटिश आइलैंड टेरिटरी की राजधानी हैमिल्टन सबसे महंगे शहरों में से एक है। अमेरिका की तुलना में बरमूडा की कॉस्ट ऑफ लिविंग काफी ज्यादा है।
बरमूडा
हाई-फाई रेस्टोरेंट्स के लिए फेमस डेनमार्क बहुत ही महंगा देश हैं। दो लोगों के लिए मील की कीमत लगभग 6,800 रुपये है। यहां आपको अपनी जेब काफी हद तक ढीली करनी पड़ेगी।
डेनमार्क
लक्जमबर्ग दुनिया के 85% शहरों से ज्यादा महंगा है। कई लोग अपनी शॉपिंग के लिए बॉर्डर पार यानी फ्रांस जाते हैं क्योंकि फ्रांस में दूध से लेकर बीफ तक सभी छोटी-बड़ी चीजें लक्जमबर्ग की तुलना में काफी सस्ती हैं।