By First Bharat
May 20, 2022
हर साल 20 मई को विश्व स्तर पर विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया जाता है। 20 मई को आधुनिक मधुमक्खी पालन की तकनीक का जनक कहे जाने वाले एंटोन जान्सा का जन्म 1734 में स्लोवेनिया में हुआ था।
इस दिन का उद्देश्य पारिस्थितिकी तंत्र में मधुमक्खियों और अन्य परागणकों के महत्व को पहचानना है। आज हम आपको बताने जा रहे है शहद खाने के फायदों के बारे में।
अगर आपकी खांसी कई दिनों से ठीक नहीं हो रही है तो आप शहद का इस्तेमाल करें। यह खांसी से आराम दिलाने की असरदार घरेलू दवा है। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण को और बढ़ने से रोकते हैं।
त्वचा के कटने-छिलने या जल जाने पर भी शहद का उपयोग करना बहुत लाभकारी है। शहद में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण जले हुए हिस्से को जल्दी ठीक करते हैं और त्वचा को संक्रमण से भी बचाते हैं।
आप बढ़ते वजन या मोटापे से परेशान हैं तो शहद के सेवन से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। यह वजन को नियंत्रित रखने के साथ साथ शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करती है।
शहद में ज़रुरी एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसके अलावा शहद का मुख्य काम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है।
शहद गले की खराश दूर करता है। यह खांसी और सर्दी-जुकाम से तो आराम दिलाती ही है साथ ही अगर आपके गले में खराश है तो भी आप शहद का सेवन करके आराम पा सकते हैं।
शहद में मौजूद जायलोज (Xylose) और सुक्रोज वाटर एक्टिविटी को कम करते हैं और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं। इस वजह से शहद मुहांसे दूर करने में काफी उपयोगी है।