HEALTH
By FIRST BHARAT
सेहत के लिए घी और मक्खन कितना फायदेमंद है। अगर आप भी असमंजस में हैं कि क्या खाना ज्यादा बेहतर है तो आइए जानते है घी और मक्खन खाने के फायदे।
रोजाना नपा—तुला घी और मक्खन खाने से हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है। घी खाने से परिकार्डिय मेम्ब्रेन के ऊपर एक कुशन बन जाता हैं, जो हार्ट को किसी भी तरह के शॉक से बचाता है।
सफेद मक्खन मे कोलेस्ट्रोल की मात्रा बहुत कम होती है। ये ब्रेन के डेवलपमेट लिए अच्छा होता है। हड्डियों की तकलीफ में भी सफेद मक्खन खाना चाहिए।
बढ़ती उम्र के बच्चों को रोजाना घी और मक्खन जरूर खिलाएं। गर्भवती महिलाएं रोज 2 से 3 चम्मच घी खाएं। गर्भ में शिशु को पोषण मिलता है। घी में विटामिन डी पाया जाता है।
स्किन और बालों के लिए भी देशी घी अच्छा है। गर्मियों में घी को पैर के तलवे पर लगाएं। ये आपको लू लगने से बचाएगा। गाय का ही घी खाएं क्योंकि ये शुद्ध माना जाता है।
गर्मियों में घी जरूर खाएं। ये शरीर के पित को कम करता है। पेट को ठंडा रखता है। और गर्मी से बचाता है।
घी आपकी पाचन क्षमता, बुद्धि व आपकी याददाश्त, मेटाबॉलिज्म, इम्युनिटी व आपकी आंखों से देखने की शक्ति को बढ़ाता है। यह सभी प्रकार के फैट्स में से बेस्ट माना जाता है।