क्यों जिंदगीभर नहीं सोती चीटियां, 24 घंटे रहती हैं एक्टिव

  BY FIRST BHARAT

ये बड़ी हैरानी की बात है चीटियों की नींद उस तरह नहीं वो उस तरह सोती ही नहीं जैसे हम आराम से सो लेते हैं। दरअसल चीटियां बहुत छोटी छोटी झपकियां लेती हैं। इन झपकियों के बारे में जानना भी दिलचस्प है।

चीटियां दिनभर में करीब 250 झपकियां लेती हैं लेकिन उनकी एक झपकी किसी भी हालत में एक मिनट से ज्यादा नहीं होती। यही उनके लिए काफी होती है। झपकी के तौर पर 4 घंटे 48 मिनट की नींद तो ले ही लेती हैं।

अब एक बड़ा सवाल ये भी है कि वो सांस कैसे लेती हैं। उनके पूरे शरीर में कई छेद होते हैं। जो ट्यूब्स से जुड़े होते हैं। चीटियां इन्हें के जरिए आक्सीजन लेती हैं और ये ट्यूब्स के जरिए उनके पूरे शरीर में फैलती रहती है। 

चीटियों के कान नहीं होते। वो सुनने-समझने का काम अपने पैरों के नीचे सतह पर होने वाले कंपन से करती हैंं। उसी से वो खतरे को भांपती हैं। अगर उन्हें कोई खतरा महूसस होता है तो एक खास तरह का केमिकल फेरोमोन सिगनल छोड़ने लगती हैं।

दुनियाभर में उनकी 13,379 प्रजातियां हैं। मैक्सिको में चीटियों की एक कॉलोनी जमीन के नीच 3700 मील में फैली पाई गई। ये अर्जेंटीना में वर्ष 2000 में मिली। इस कॉलोनी में करोड़ों चीटियों के लाखों अलग अलग बंटे हुए घर थे।

वैसे अमेजन में चीटियों की कुछ ऐसी प्रजाति भी रहती हैं। जिनकी कॉलोनी में कोई मर्द नहीं होता, वहां रानी चींटी अपना क्लोन बना लेती है और फिर ये जेनेटिक तौर पर बेटियां पैदा करती है। 

एक रोचक बात ये होती है कि हर चींटी के दो पेट होते हैं। इसमें एक पेट में वो खाना स्टोर करके धीरे धीरे अपने काम में लाती है और दूसरे पेट में खाना स्टोर रहता है। 

चीटियों की उम्र 05 हफ्ते से लेकर 02-03 साल तक होती है। घरों में रहने वाली चीटियों की उम्र कम और बाहर खुले में कॉलोनियां बनाकर रहने वाली चीटियों की उम्र ज्यादा होती है। 

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands