HEALTH
By First Bharat
जामुन में कई औषधीय गुणों होते है। इसमें आयरन, विटामिन B प्रचुर मात्रा में होते है। इसकी गुठली का इस्तेमाल डायबिटीज में किया जाता है।
लेकिन क्या आप जानते है जामुन का ज्यादा या गलत तरीके से सेवन करने पर ये सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ये आपकी सेहत का दुश्मन बन सकता है।
जामुन का सिरका अगर 3 से 4 साल पुराना है तो इसका इस्तेमाल न करें। यह पेट में दर्द और मरोड़ का कारण बन सकता है। इससे बुखार भी आ सकता है।
फटे हुए जामुन को मीठा समझ कर ना खरीदे। फटे हुए जामुन पर मक्खियां बैठती हैं। इससे जामुन में बैक्टीरिया पनपते हैं। इन्हें खाने से पेट दर्द, उल्टी और लूज मोशन की परेशानी होती है।
ज्यादा जामुन खाने से फेफड़े पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे एम्फाइजिमा नामक बीमारी हो सकती है। इसमें सांस लेने में तकलीफ होती है और लंग के एयर सैसेज खराब हो जाते हैं।
अधिक मात्रा में जामुन या इसकी छाल का सत पीने से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। इससे थकान लगती है, हार्ट रेट बढ़ जाता है।
अगर आपको एथेरोस्क्लेरोसिस और खून के थक्के जमने की समस्या रहती है तो भूलकर भी जामुन का सेवन ना करें। जामुन का सेवन करने से ये समस्या और बढ़ सकती हैं।
ज्यादा मात्रा में जामुन खाने से गले में खराश, पेट दर्द, उल्टी और लूज मोशन की समस्या हो सकती है। इससें दर्द और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती है।