BOLLYWOOD
By First Bharat
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन न करें। इनमें फंगस और बैक्टीरिया ज्यादा पनपते है। जिसके कारण तबीयत बिगड सकती है।
मानसून में दही खाने से बचना चाहिए। इस मौसम में दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया कई बार बैड में बदल जाते है जिससे पेट से जुडी समस्या हो सकती है।
स्ट्रीट फूड खाने से परहेज करें। स्ट्रीट फूड को बनाते समय हाइजीन का ध्यान नहीं रखा जाता और बरसात में इसे खाने से बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है।
फ्रोजन फूड के सेवन से बचें। इस मौसम में ये पेट इंफेक्शन का कारण बन सकते है और भी कई तरह की बीमारी लग सकती है।
मानसून में खुद को हाइड्रेट रखें। ठंडा पानी पीने के बजाय उबले पानी को ठंडा करके पिएं। इससे आपका गला भी खराब नहीं होगा।
सी फूड के सेवन से बचें। इस मौसम में पानी के दूषित होने का खतरा रहता है, जिससे फिश जैसे सी फूड आसानी से संक्रमित हो जाते है।