TECNOLOGY

क्या करें, जब गूगल मैप सही लोकेशन न बताए

By First Bharat

June 13, 2022

कप्यूटर, गूगल मैप को इस्तेमाल यूजर्स किसी खास लोकेशन पर पहुंचने के लिए या अपनी लोकेशन को बताने के लिए करते है। गूगल मैप बहुत प्रचलित ऐप है।

लेकिन कई बार गूगल मैप सही लोकेशन की जानकारी नहीं देता। इससे लोकेशन पर पहुंचने वालों को दिक्कतों का सामना करना पडता है। अगर ऐसा होता है तो ​जानिए इस समस्या से कैसे निजात पा सकते है।

पहले गूगल मैप ऐप ओपन करें। मैप पर पहले चेक करें करे कि ब्लू सर्कल दिखाई दे रहा है या नहीं। ब्लू सर्कल न दिखाई दे तो लोकेशन जानने के लिए दाई और माय लोकेशन पर टैप करें। इससे सही लोकेशन आ जाती है।

यदि फिर भी समस्या आ रही है तो फोन को रीस्टार्ट करें। ऐप को दोबारा ओपन करें और फिर से लोकेशन चेक करें। ऐसा करने के बाद प्रॉब्लम सॉल्व हो जाती है।

कई बार कम्पास की सेटिंग बिगड जाती है। इसे ठीक करने के लिए फोन को हाथ में लेकर 8 का फिगर बनाएं। इससे कम्पास की लोकेशन सुधर जाती है।

लोकेशन की सही जानकारी न मिलने पर एक बार अपने फोन के इंटरनेट कनेक्शन को चेक जरूर करें। इससे आपकी प्रॉब्लम सॉल्व हो जाएगी।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands