सुनील गावस्कर ने विराट कोहली नहीं बल्कि एक अन्य बल्लेबाज को टीम इंडिया के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी का बड़ा दावेदार बताया है.
बता दें कि विराट कोहली का प्रदर्शन कप्तान रोहित शर्मा के लिए नासूर बनता जा रहा है. विराट कोहली की बल्लेबाजी में अब वो पहले जैसी बात नहीं रही.
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया में नंबर 3 पर बैटिंग करने के लिए परफेक्ट बल्लेबाज हैं.
सुनील गावस्कर के मुताबिक सूर्यकुमार यादव के पास पारी को संभालने और साथ ही मैच फिनिश करने की दोहरी काबिलियत है. टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ही सूर्यकुमार यादव ने मजबूत दावेदारी पेश की है.
सुनील गावस्कर ने कहा, सूर्यकुमार यादव नंबर 3 पर खेल सकते हैं. सूर्यकुमार यादव के पास पारी को संभालने और साथ ही मैच फिनिश करने की दोहरी काबिलियत है.
जैसा हमने देखा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह से बल्लेबाज की, उससे उनमें एक बेहतरीन फिनिशर की काबिलियत नजर आती है.
सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में टी20 सीरीज में 194.54 के स्ट्राइक रेट से 107 रन बनाए और 'मैन ऑफ द सीरीज' का खिताब अपने नाम किया.
सुनील गावस्कर ने कहा, 'टी-20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने भारत की शानदार जीत दर्ज कराई, खासकर जब चीजें थोड़ी मुश्किल लग रही थीं.