उर्वशी रौतेला जब भी किसी इवेंट में जाती हैं तो अपने आउटफिट से अपनी छाप छोड़ देती है। हाल ही में उन्होंने आईफा अवॉर्ड्स में शिरकत की।
उर्वशी रौतेला हाल ही में आईफा अवॉर्ड्स में पहुंचीं और उर्वशी ने गोल्डन कढाई वाला गाउन पहना हुआ था जिसकी कीमत 45 लाख बताई जा रही है।
थाई-हाई स्लिट और प्लंजिंग नेकलाइन उर्वशी को और खूबसूरत बना रहे थे। उर्वशी ने अपने पहनावे को गोल्डन स्टडेड इयररिंग्स और मैचिंग सैंडल के साथ पूरा किया।
उर्वशी रौतेला के मेकअप की बात करें तो उन्होंने स्मोकी आईशैडो, न्यूट्रल लिपकलर, हाइलाइटर, कॉन्टोर और रेडिएंट कॉम्प्लेक्शन उन्हें सबसे अलग बना रहा था।
उर्वशी रौतेला हर इवेंट में काफी महंगी ड्रेस पहनती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिस्टल डिटेलिंग में एंब्रॉयडरी वाली लंबी स्लीव्स वाली ये ड्रेस एक्ट्रेस को काफी चोटिल कर रही थी।
उर्वशी ने इस आउटफिट के अपने एक्सपीरिएंस के बारे में बताया कि मैंने अपने जीवन में ऐसा दर्द कभी महसूस नहीं किया। इसने मेरी पीठ, हाथों और मेरे पेट पर भी निशान छोड़े हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले उर्वशी रौतेला कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी नजर आई थीं और इस दौरान उन्होंने अपनी खूबसूरती से काफी सुर्खियां बटोरी थीं।