उर्फी जावेद अपने अतरंगी और बोल्ड फैशन सेंस से हर किसी को हैरान कर देती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना ऐसा लुक शेयर किया।
उर्फी की नई ड्रेस देखकर तो फैंस यही कह रहे हैं कि फैशन के मामले में उर्फी जावेद की सोच और दिमाग सच में सबसे आगे है। फैशन के मामले में उनका किसी से कोई मुकाबला ही नहीं है।
उर्फी जावेद ने इस बार सेफ्टी पिन से अपनी ड्रेस बनाई है। उर्फी ने वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सेफ्टी पिन से बनी ड्रेस पहने हुई नजर आ रही हैं। उनका ये हॉट वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
उर्फी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में बताया कि उनकी ये ड्रेस तीन दिन में तैयार हुई है।
उर्फी को बिकिनी पर सेफ्टी पिन से बनी ड्रेस पहने देखकर कुछ लोग जहां उनके स्टाइल स्टेटमेंट की तारीफ कर रहे हैं। तो कई लोग उर्फी को ट्रोल भी कर रहे हैं।
उर्फी जावेद ने स्वीकार किया कि वह अपनी ड्रेस काटती हैं और उससे ही एक और अलग ड्रेस तैयार कर लेती हैं।
उर्फी ने यह भी स्वीकार किया कि आउटफिट्स को रिपीट करती है और उन्हें अलग-अलग रंगों से रंगकर पूरी तरह बदल देती हैं।
उन्होंने कहा ड्रेस को काट-पीटकर कुछ नया बना देती हूं। डाई भी करा देती हूं। ताकि मीडिया को कभी पता न चले कि मैंने वही ड्रेस पहनी है।