LIFESTYLE
FIrst Bharat
June 2, 2022
व्यक्तित्व की पहचान करने के लिए मौजूद बहुत—से तरीकों में से एक खास तरीका हैंडरा इटिंग भी है। दरअसल लिखने के दौरान अक्षरों की बनावट अवचेतन मन से निकलती है।
अक्षर बनाने की शैली से न केवल व्यक्त्वि, बल्कि व्यक्ति के रिश्तों की जानकारी भी मिलती है। वास्तव में यह किसी व्यक्ति के स्वभाव व व्यवहार की प्रदर्शित करती है। इससे समझ का पता चलता है।
अक्षरों का आकार और उनके लिखने की शैली को ध्यान में रखकर व्यक्तिव में सुधार के प्रयास भी किए जा सकते है। इनसे संबंधित व्यक्ति की समस्याएं भी पता लगा सकते है।
हैंडराइटिंग के बारे में स्कूल से ही कहा जाता है कि जिन छात्रों की लिखावट अच्छी होती है, वे कुशल, कुशाग्र और बुद्धिमान होते है।
साथ ही बेहतर ढंग से अक्षर लिखने वाले लोग बुद्धिमान, तेज दिमाग और कई बार शातिर भी होते है। अत: खुद को अपडेट करते रहने के लिए बेहतर लेखन के प्रयास करते रहे।
हैंडराइटिंग स्किल्स से रिश्ता तय करते समय आपसी गुण मिलान, व्यक्तिव की समझ आदि पता किए जा सकते है।
कई कंपनीज कर्मचारियों का चुनाव करते समय इस क्षेत्र से जुडे विशेषज्ञों की मदद से बेहतर विकल्प तलाश करती है।