FINANCE

निवेश से पहले बचत और भविष्य की जरूरतों को समझ लीजिए

By First Bharat

बचत ऐसा वित्तीय कवच है, जो आपके भविष्य को चौतरफा सुरक्षा देता है। बढती महंगाई और ब्याज दरों में वृद्धि के चलते बचत और निवेश के तरीकों में भी बदलाव करना चाहिए।

निवेश की शुरुआत से पहले इससें जुडेे जरूरी नियमों के बारे में जान लेना चाहिए। यहां ऐसी ही कुछ फाइनेंशियल प्लानिंग में जानकारी देंगे, जिनके बारे में जानना आपके लिए जरूरी है।

समय के साथ बचत और निवेश के तरीकों को बदलने की आवश्यकता है। इसके अलावा निवेश एक जगह करने की बजाया कई भागों में करना चाहिए। इससे पैसा डूबने का जोखिम कम रहता है।

आपको वेतन का एक हिस्सा बचत के रूप में अलग रख देना चाहिए। शुरूआत 5 फीसदी की बचत से कर स​कते है। समय के साथ इसे वेतन का 25 से 30 फीसदी तक बढा सकते है।

इसलिए बचत को धीरे—धीरे बढाना चाहिए। यहां बचत अर्थ है कि पैसे को ऐसी जगह निवेश करना, जहां कम जोखिम के साथ अच्छा​ रिटर्न मिल सके। इसे बैंक अंकाउट में रखना बचत नहीं है।

लॉन्ग टर्म के लिए सिस्टे​मेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआइपी भी इन दिनों प्रचलन मे है। पिछले एक दशक में बाजार का अध्ययन करें तो पाएंगे इसमें 12—15 फीसदी रिर्टन मिलता है।

रिटायरमेंट के बाद बेहतर जीवन के​ लिए बाजार मे कई तरह के रिटायरमेंट प्लान मौजूद है। इसके लिए वार्षिक आय का 20 से 30 गुना बचत करना सही माना जाता है।

टर्म इंश्योरेंस और लाइफ कवर की भी परिवार की वित्तीय सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। ये दोनों ही प्लान 25 से 30 की उम्र में लेना सही रहता है। इसमें आय का 10—15 गुना निवेश ठीक रहता है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands