HEALTH

पैरों में जलन होने पर ये आजमाएं नुस्खे

FIrst Bharat

May 31, 2022

गर्मियों की मौसम में अक्सर तलवे में जलन होने की समस्या होती रहती है। पैरों में जलन होने से खासी दिक्कत का सामना करना पडता है। ये उपचार ट्राई करें।

नीलगिरी का तेल लगाएं। क्योंकि नीलगिरी का तेल ठंडा होता है। अगर आपके पैरों में जलन हो तो, पैरों पर नीलगिरी का तेल लगाएं और फिर ठंडे पानी पैर धो लें।

सेब का सिरका काफी फायदेमंद होता है। यदि आप गर्म पानी में सेब की सिरका को डालकर अपने पैरों को उससे धोते हैं तो आपके पैरों की जलन बहुत हद तक दूर हो सकती है।

रोजाना सोने से पहले आप सरसों के तेल से पांच मिनट तक हल्के हाथों से अपने पैरों की मालिश करें। इससे आपको तलवे में जलन होने वाली जलन से राहत मिलती है।

ठंडा पानी पैरों की जलन दूर करने का सबसे अच्छे घरेलू उपचार में से एक है। इसके लिए आप एक बाल्टी में ठंडा पानी भरें। फिर इस पानी में अपने पैरों को कुछ मिनट के लिए भिगोये।

नारियल तेल में हल्दी मिलाकर इसे पैरों पर लगाएं। दूध व हल्दी का नियमित सेवन भी पैरों में जलन से राहत दिलाएगा। 

अदरक का तेल से यदि मालिश की जाए तो पीठ दर्द की समस्या दूर होने के साथ-साथ पैरों के तलवे में होने वाली जलन भी बहुत हद तक दूर हो सकती हैं। 

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands