दरअसल बीते कुछ वक्त में कई ऐसी साउथ फिल्में रिलीज हुईं जिन्हें पूरे देश की जनता ने अपना प्यार दिया।
जिसकी वजह से कई साउथ की फिल्में हिंदी के दर्शकों की भी वेटिंग लिस्ट में आ गईं। इस लिस्ट में आपको बताते हैं उन साउथ इंडियन फिल्मों के बारे में जो पैन इंडिया हिट साबित हुईं।
2013 में रिलीज हुई साउथ इंडियन फिल्म दृश्यम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसमें मोहनलाल मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
दृश्यम
2018 में रिलीज हुई फिल्म मारी 2 में एक्शन के साथ ही रोमांस भी देखने को मिला था। फिल्म में धनुष के सुपर स्वैग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
मारी 2
2017 में रिलीज हुई अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे अहम किरदारों में थीं। अर्जुन रेड्डी को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
अर्जुन रेड्डी
1996 में रिलीज हुई कमल हासन की फिल्म इंडियन के सीक्वल की तैयारी जारी है। फिल्म में कमल हासन के साथ उर्मिला मातोंडकर और सुकन्या अहम किरदारों में थे।
इंडियन
रजनीकांत स्टारर रोबोट की सक्सेस के बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट और भी बड़े स्तर पर बनाया गया था। फिल्म 2.0 में रजनीकांत के साथ ही अक्षय कुमार लीड रोल में थे। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
2.0
कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म जय भीम को हिंदी पट्टी के दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। इस फिल्म में सूर्या प्रमुख किरदार में थे, और वकील की भूमिका निभाई थी। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
जय भीम
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा को पूरे देश में जोरदार रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म ने पहले थिएटर में जोरदार कमाई की और वहीं इसके बाद ओटीटी पर भी खूब देखी गई। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
पुष्पा
KGF 2 की रिलीज में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं और दर्शक इसके लिए पलके बिछाए बैठे हैं। फिल्म में सुपरस्टार यश एक बार फिर जोरदार एक्शन करते दिखेंगे। बता दें कि इस केजीएफ को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
KGF
एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म बाहुबली के दोनों पार्ट्स को करीब करीब पूरी दुनिया में ही देखा गया था। देश के साथ ही विदेश में भी फिल्म ने जोरदार कमाई की थी। फिल्म को आप नेटफ्लिक्स या डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।