Business
By firstbharat
एलन मस्क के पास पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ़ साइंस इन इकोनॉमिक्स की डिग्री और बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन फ़िजि़क्स की डिग्री है। आज एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
अमेज़न के CEO और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति जेफ़ बेजोस ने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट किया है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और बैचलर ऑफ़ साइंस इन इंजीनियरिंग से की है।
बिल गेट्स ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से गणित और बैचलर लेवल के कंप्यूटर साइंस कोर्स किया है। उन्होंने सॉफ़्टवेयर कंपनी Microsoft शुरू करने का अवसर देखा।
मार्क ज़ुकरबर्ग ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई की है। कॉलेज लाइफ़ में ही मार्क ज़ुकरबर्ग ने अपने प्रोजेक्ट 'Facebook' पर काम करना शुरू कर दिया था।
मुकेश अंबानी ने मुंबई के सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज में पढ़ाई की। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ़ केमिकल टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है।
अडानी ग्रुप के फ़ाउंडर और अध्यक्ष गौतम अडानी ने गुजरात यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में बैचलर डिग्री में एडमिशन लिया। लेकिन दूसरे साल के बाद कॉलेज ड्राप आउट कर दिया।
वॉरेन बफ़ेट ने University of Pennsylvania के Wharton School में दाखिला लिया। उन्होंने बाद में नेब्रास्का यूनिवर्सिटी में ट्रांसफ़र ले लिया।
लैरी पेज ने मिशिगन यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ़ साइंस की पढ़ाई की है। लैरी पेज ने स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन लिया।
सर्गेई ब्रिन ने मैरीलैंड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट से बैचलर ऑफ़ साइंस किया है। सर्गेई ब्रिन ने महज़ 19 साल की उम्र में कंप्यूटर साइंस एंड मैथ्स में स्टडी की थी।